Myanmar Will Divide Two Parts: भारत के पड़ोस में नया देश जन्म लेने वाला है। जी हां… म्यांमार के दो टुकड़े होंगे। म्यांमार के रखाइन (Rakhine) प्रांत को अलग देश बनाया जाएगा। म्यांमार के खाइन प्रांत के 17 में से 14 इलाकों पर अराकान आर्मी (Arakan Army) के विद्रोहियों ने कब्जा कर लिया है। अब विद्रोहियों ने रखाइन प्रांत की राजधानी सितवे (Sittwe) को घेर लिया है। विद्रोहियों की कोशिश सिटवे पर कंट्रोल की है। सिटवे पर कब्जा करते ही अराकान आर्मी के विद्रोही रखाइन को नए दश बनाने की घोषणा कर देंगे।

स्थानीय अखबार द इरावाडी के मुताबिक अराकान आर्मी ने पहले ही 17 में से 14 इलाके पर कब्जा कर लिया है। अब बचे 3 इलाकों पर कब्जे की उसकी तैयारी है। अराकान सेना ने सिटवे के आसपास डेरा डाल दिया है। उसकी कोशिश सितवे पर कंट्रोल की है।

अराकान सेना के कमांडर-इन-चीफ टुन म्यात नाइंग ने 2027 तक ‘पूरी तरह मुक्त अराकान’ का लक्ष्य घोषित किया है। नाइंग का कहना है कि उनकी सेना सैन्य रूप से इतनी मजबूत हो जाएगी कि म्यांमार की सेना को क्षेत्र छोड़कर भागना पड़ेगा। स्थानीय अखबार इरावाडी के मुताबिक सिटवे के आसपास अराकान आर्मी ने सैन्य टैंकरों और रसद आपूर्ति को रोकने के लिए बारूदी सुरंगें बिछा दी हैं। 29 मई से 1 जून के बीच सिटवे के निकट जुंटा सेना और अराकान आर्मी के बीच भीषण झड़प हुई, जिसमें जुंटा के 40 सैनिक मारे गए थे।

पहले समझिए रखाइन राज्य की मांग क्या है?

रखाइन बांग्लादेश और म्यांमार सीमा के पास स्थित एक प्रांत है। यहां पर 2016 के बाद विद्रोह भड़क उठा था। अराकान आर्मी के लोगों ने पहले यहां के रोहिंग्या समुदाय के खिलाफ नरसंहार की शुरुआत की। 2009 में अराकान जाति (बौद्ध) ने रखाइन को अधिक प्रशासनिक अधिकार देने की मांग को लेकर आंदोलन कि था। इसी साल अराकान आर्मी का गठन किया गया था।

आबादी के लिहाज से रोहिंग्या यहां पर अल्पसंख्यक थे। अराकान आर्मी के कारण यहां से रोहिंग्या समुदाय को पलायन करना पड़ा। इसी बीच म्यांमार की सरकार गिर गई और सेना ने उसे कंट्रोल में ले लिया। इसके बाद अराकान आर्मी ने यहां पर विद्रोह तेज कर दिया। शुरुआत में एयरस्ट्राइक के कारण अराकान आर्मी जुंटा सेना के सामने हारती नजर आई, लेकिन बाद में उसने इलाके में अपनी पकड़ मजबूत कर ली। अब अराकान आर्मी की मांग रखाइन को अलग देश बनाने की है।

रखाइन के नक्शे में चटगांव भी शामिल

रखाइन के नक्शे में बांग्लादेश का प्रमुख शहर चटगांव भी शामिल है। अराकान आर्मी से जुड़े धार्मिक नेता वेन यू कंडाला ने रखाइन देश का नक्शा जारी किया है। इस नक्शे में स्वतंत्र रखाइन देश दिखाया गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि नक्शे में बांग्लादेश के चटगांव क्षेत्र के कुछ हिस्से भी शामिल हैं। यह नक्शा ऐसे समय में आया है जब बांग्लादेश के अंदर से भारत विरोधी आवाजें बीते दो सालों में तेज हुई हैं।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m