Karnataka Minister Ramalinga Reddy Resign: कर्नाटक में सीएम डीके शिवकुमार (CM DK Shivakumar) के नेतृत्व में नई सरकार बनने के 48 घंटे के अंदर ही कलह शुरू हो गया है। विभागों के बंटवारे के तुरंत बाद कर्नाटक कांग्रेस सरकार (Karnataka Congress government) के भीतर का आंतरिक असंतोष बाहर आया है। डीके शिवकुमार के कैबिनेट मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने इस्तीफा दे दिया है। पसंदीदा पोर्टफोलियो नहीं मिलने पर रामलिंगा रेड्डी ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।

दरअसल डीके शिवकुमार ने गुरुवार रात ही 13 मंत्रियों में विभागों को बंटवारा किया था। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियंक को गृह मंत्रालय दिया है। शिवकुमार ने वित्त, कैबिनेट अफेयर्स, कार्मिक-प्रशासनिक सुधार, इंटेलीजेंस समेत कई विभाग अपने पास रखे हैं। जबकि रामलिंगा रेड्डी को सीएम डीके शिवकुमार ने जल संसाधन विभाग दिया था। वहीं रामलिंगा रेड्डी बेंगलुरु विकास विभाग चाहते थे।

रामलिंगा रेड्डी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि डीके शिवकुमार खुद मेरे घर आए थे और कहा था कि जब मैं सीएम बनूंगा, तो मैं इस मंत्रालय (बेंगलुरु विकास) को छोड़ दूंगा और आप इसे संभाल लेना। रेड्डी के मुताबिक, शपथ ग्रहण समारोह से ठीक एक दिन पहले भी जब वे शिवकुमार से मिले, तो उन्हें दोबारा आश्वस्त किया गया था कि बेंगलुरु से जुड़ा पोर्टफोलियो उन्हीं को मिलेगा। रेड्डी ने खुलेआम अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा है कि उनसे किया गया वादा पूरा नहीं किया गया, जिसके चलते वे यह बड़ा कदम उठा रहे हैं। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया है कि वे कैबिनेट छोड़ रहे हैं।

हालांकि रेड्‌डी ने मीडिया के सामने स्पष्ट किया कि मैं अभी भी कांग्रेस में हूं, मैंने पार्टी से इस्तीफा नहीं दिया है। पिछले 53 सालों में पार्टी की कई जिम्मेदारियां निभाई हैं। मैंने कई मुख्यमंत्रियों की कैबिनेट में मंत्री के तौर पर काम किया है। कभी किसी से मंत्री पद नहीं मांगा।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m