Bengal TMC Crisis: इस वक्त पश्चिम बंगाल की राजनीति में अलग ही ड्रामा देखने को मिल रहा है। ड्रामे का केंद्र बिंदू ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की पार्टी टीएमसी है। तृणमूल कांग्रेस से निष्कासित रितब्रता बनर्जी (Ritabrata Banerjee) और संदीपन साहा की अगुवाई में 60 विधायक बागी विधायकों ने अलग गुट बनाया था। विधानसभा स्पीकर ने बागी गुट का दावा स्वीकार करते हुए रितब्रता बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष के रूप में मान्यता दे दी थी। अब कहानी में नया ट्विस्ट आ गया है। टीएमसी के बागी गुट में फूट (Split in TMC rebel faction) पड़ गई है।

दरअसल टीएमसी बागी गुट के कई विधायकों ने ममता बनर्जी के अलावे दूसरे को नेता मानने से इनकार कर दिया है। हावड़ा के पांचला से टीएमसी के बागी विधायक गुलशन मलिक ने कहा कि ममता सिर्फ़ मार्गदर्शक रहेंगी और नेतृत्व छोड़ देंगी, इसे हम स्वीकार नहीं करेंगे। ममता बनर्जी ही हमारी नेता हैं।

टीएमसी के बागी विधायक गुलशन मलिक ने दावा किया कि हावड़ा जिले में पांच से छह विधायक ऐसे हैं, जिनसे मेरी इस मुद्दे पर बात हुई है। गुलशन मलिक ने कहा कि इन विधायकों के साथ मीटिंग में भी इस बात पर चर्चा हुई है। ममता बनर्जी हमारी नेता हैं और यह जो मार्गदर्शक की बात हो रही है, उसे हम नहीं मानेंगे। उन्होंने साफ कहा कि ममता बनर्जी ही हमारी नेता हैं और ऐसी ही बात हुई भी थी।

उन्होंने कहा कि अगर ममता सिर्फ मार्गदर्शक होंगी, तो मैं नहीं मानूंगा। ममता ही हमारी नेता हैं। हम छह से सात विधायक ऐसे हैं, जो मार्गदर्शक के तौर पर नहीं, बल्कि नेता के तौर पर ही मानेंगे।

दो दिन पहले टीएमसी टूटी थी

बता दें कि 3 जून को ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी टूट गई थी। 60 बागी विधायकों ने अलग गुट बनाया था। बागी MLA ने पार्टी से निकाले गए विधायक रितब्रता बनर्जी (Ritabrata Banerjee) को विधायक दल का नेता घोषित किया था। बागी विधायकों के दल ने विधानसभा अध्यक्ष रथींद्र बोस से मिलकर अपना समर्थन पत्र भी सौंपा था। ये सभी बागी विधायक स्पीकर को समर्थन पत्र सौंपकर असली TMC पार्टी का दावा किया था। इसके बाद विधानसभा स्पीकर ने बागी गुट का दावा स्वीकार करते हुए रितब्रता बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष के रूप में मान्यता दे दी थी। हालांकि अब कहानी में नया ट्विस्ट आ गया है। TMC के बागी गुट में ही फूट पड़ गई है।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m