Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (14 जुलाई 2026) की खबरों में होर्मुज पर 20% टोल से पीछे हटे ट्रंप; सुप्रीम कोर्ट ने कॉमेडियन समय रैना को लगाई फटकार; शोएब-आसिफ भारत में ड्रग ट्रैफिकिंग करते थे; प्राइमरी क्लास से दी जाएगी सेक्स एजुकेशन; आतंकी हाफिज सईद के खिलाफ गैर जमानती वारंट प्रमुख रहा।

1. होर्मुज पर 20% टोल से पीछे हटे ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हॉर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से गुजरने वाले जहाजों पर 20 प्रतिशत कार्गो शुल्क (Reimbursement Fee) लगाने का अपना प्रस्ताव वापस ले लिया है। ट्रंप ने कहा कि अब अमेरिका की प्राथमिकता खाड़ी (गल्फ) देशों के साथ बड़े व्यापार और निवेश समझौते करना होगी, जिससे अमेरिकी अर्थव्यवस्था को अधिक लाभ मिलेगा।

पढ़े पूरी खबर……

2. सुप्रीम कोर्ट ने कॉमेडियन समय रैना को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को स्टैंड-अप कॉमेडियन और यूट्यूबर समय रैना, रणवीर अलाहाबादिया, विपुल गोयल, बलराज परमजीत सिंह घई, सोनाली ठक्कर और निशांत जगदीश तंवर पर 3 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। यह कार्रवाई दिव्यांगों पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी और अदालत के पूर्व निर्देशों का पालन न करने के मामले में की गई।

पढ़े पूरी खबर……

3. शोएब-आसिफ भारत में ड्रग ट्रैफिकिंग करते थे

भारत सरकार के गृह मंत्रालय के पूर्व अंडर सेक्रेटरी आरवीएस मणि ने पाकिस्तानी क्रिकेट खिलाड़ियों, डिलीगेशन को लेकर एक सनसनीखेज खुलासा किया है. उन्होंने कहा है कि पाकिस्तानी क्रिकेटर, डिलीगेशन के मेंबर्स और शोएब अख्तर और मोहम्मद आसिफ जैसे खिलाड़ी जब भी भारत दौरे पर आते थे वे ड्रग्स की खेप लेकर आते थे. उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान की टीम भारत में आते वक्त ड्रग्स ट्रैफिकिंग करती थी. इस मामले में उन्होंने ISI का हाथ बताया है.

पढ़े पूरी खबर……

4. प्राइमरी क्लास से दी जाएगी सेक्स एजुकेशन

 बच्चों को सेक्स एजुकेशन दिया जाएगा। प्राइमरी क्लास से ही स्कूली बच्चों सेक्स एजुकेशन दिया जाएगा। हफ्ते में दो दिन यौन शिक्षा की क्लास लगेगी। एनसीईआरटी (NCERT) सेक्स एजुकेशन का सिलेबस तैयार करेगा। दरअसल केंद्र सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में बताया कि वह देश भर के स्कूलों और कॉलेजों में सेक्स एजुकेशन शुरू करने के लिए तैयार है। देश के शीर्ष न्यायालय से मंज़ूरी मिलने के बाद एक्सपर्ट कमेटी की सिफारिशों को लागू कर देगी।

पढ़े पूरी खबर……

5. आतंकी हाफिज सईद के खिलाफ गैर जमानती वारंट

आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-Taiba) प्रमुख हाफिज सईद (Hafiz Saeed) के खिलाफ भारत ने बड़ी कार्रवाई की है। जम्मू कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले में एनआईए (NIA) ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने अपनी चार्जशीट में हाफिज सईद को पहलगाम आतंकी हमले का मास्टरमाइंड बताया है। इसके बाद कोर्ट ने हाफिज सईद के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। कोर्ट के इस आदेश के बाद हाफिज सईद को भगोड़ा घोषित करने की प्रक्रिया शुरू करने का रास्ता साफ हो गया है।

पढ़े पूरी खबर……

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

रेप की कीमत 1 लाख रुपयेः झारखंड के गुमला से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां पंचायत ने गिरी हुई हरकत करते हुए 3 साल की मासूम से रेप की कीमत 1 लाख रुपये लगाई। इतना ही नहीं, पंचायत सदस्यों ने आरोपी से 20 हजार एडवांस लेकर उसी पैसे से मटन-शराब पार्टी (mutton-liquor party) कर डाला। सूचना मिलने पर पुलिस एक्शन में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए रेप के आरोपी सुनील लोहरा को गिरफ्तार कर लिया है। (पूरी खबर पढ़े)

E20 पेट्रोल को लेकर मोदी सरकार सख्तः इस समय देशभर में E20 पेट्रोल (E20 Petrol) को लेकर खूब चर्चा हो रही है। कार मालिकों की शिकायत है कि E20 Petrol के इस्तेमाल से उनकी गाड़ियों का माइलेज कम हो रहा है और इंजन में दिक्कतें आ रही हैं। वहीं ई20 पेट्रोल को लेकर अरविंद केजरीवाल तो ऑनलाइन सिग्नेचर अभियान चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोग StopE20petrol.com पर जाकर हस्ताक्षर करके सरकार से अपील और शिकायत कर सकते हैं। E20 पेट्रोल पर मचे हंगामे के बीच मोदी सरकार (Modi government) सख्त हो गई है। (पूरी खबर पढ़े)

ईरान के हमले में भारतीय नाविक की मौतः एक बार फिर अमेरिका-ईरान युद्ध (US-Iran War) भड़क गया है।  अमेरिका ताबड़तोड़ हमले कर ईरान पर कहर बरपा दिया है। अमेरिका लगातार तीसरी रात ईरान के सैन्य ठिकानों पर हमला कर ड्रोन-मिसाइल ठिकाने को तबाह कर दिया। ईरान के बंदर अब्बास, किश द्वीप, बुशहर प्रांत के जम शहर और क़ेश्म द्वीप में कई जोरदार धमाके सुनाई दिए। वहीं ईरान भी अमेरिकी हमले के जवाब में खाड़ी देशों में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बना रहा है। ईरान की आईआरजीसी ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) के पास यूएई (UAE) के दो ऑयल टैंकरों पर मिसाइल हमला। ईरान के हमले में भारतीय नाविक की मौत हो गई। जबकि छह भारतीयों समेत आठ चालक दल के सदस्य घायल हो गए। (पूरी खबर पढ़े)

पाकिस्तान से बलूचिस्तान टूटा! पाकिस्तान से बलूचिस्तान टूट गया है। पाकिस्तान को करारा झटका देते हुए बलूचिस्तान ने खुद को आजाद देश घोषित किया (Balochistan declared itself an independent country) है। साथ ही बलूचिस्तान ने 85 प्रतिशत जमीन पर कब्जे का दावा भी किया है। (पूरी खबर पढ़े)

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m