Mossad To investigate Israel Election Result:  इजराइल प्रधानमंत्री चुनाव परिणाम आने के तीन दिन बाद भी कोई भी पार्टी सरकार बनाने का दावा पेश नहीं किया है। सत्ता रुढ़ प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू  (Benjamin Netanyahu) की पार्टी लिकुड (Likud Party) बहुत से दूर रहा है। पूर्व सैन्य प्रमुख गादी आइजनकोट की याशर पार्टी (Yashar Party) दूसरे स्थान पर है। गादी आइजनकोट अरब पार्टियों के सहयोग से सत्ता पर काबिज हो सकते हैं। इसी बीच धानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की पार्टी लिकुड ने इजराइल चुनाव में विदेशी दखल का आरोप लगाया है। इसके बाद इजराइल चुनाव की जांच खुफिया एजेंसी मोसाद (Mossad) करेगी। इस जांच में आंतरिक सुरक्षा एजेंसी शिन बेट (Shin Bet) भी शामिल होगी।

बेंजामिन नेतन्याहू की पार्टी लिकुड ने आरोप लगाया है कि कतर और कुछ दूसरे देशों ने मंगलवार को हुए चुनाव में अरब वोटर्स को पैसे देकर ज्यादा से ज्यादा वोट डलवाने की कोशिश की। इस चुनाव में अरब पार्टियों को कुल 19 सीटें मिली हैं। यह इतिहास में उनका सबसे अच्छा प्रदर्शन है।

इधर इजराइल चुनाव की जांच खुफिया एजेंसी मोसाद से करने पर इजराइल के केंद्रीय चुनाव आयोग ने साफ किया है कि जांच का दायरा सीमित है। आयोग के मुताबिक, इस मामले से चुनाव के नतीजों पर कोई असर नहीं पड़ा है और न ही नतीजों पर सवाल उठता है।

इजराइल में यहूदी-अरब सरकार के समर्थन में आज प्रदर्शन

इजराइल में आज कई शहरों में यहूदी और अरब पार्टियों को मिलाकर सरकार बनाने के समर्थन में प्रदर्शन होंगे। द टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक, स्टैंडिंग टुगेदर ग्रुप ने शाम 7:30 बजे तेल अवीव के हबीमा स्क्वायर, यरूशलम के पेरिस स्क्वायर, बीरशेबा, हाइफा और तायबे में प्रदर्शन आयोजित करने की घोषणा की है।

इजराइल में सरकार बनाने के लिए 42 दिन मिलेंगे

बता दें कि इजराइल में सरकार बनाने के लिए चुने गए नेता को शुरुआत में 28 दिन का समय मिलता है। जरूरत पड़ने पर राष्ट्रपति इसे 14 दिन और बढ़ा सकते हैं। यानी सरकार बनाने के लिए कुल 42 दिन मिल सकते हैं। सरकार बनाने के लिए आम तौर पर संसद में 61 सीटों का समर्थन जरूरी होता है। अगर नेता 61 सीटों का समर्थन नहीं जुटा पाता, तो वह छोटी पार्टियों के सहयोग से अल्पमत सरकार बनाने या दो नेताओं के बीच बारी-बारी से प्रधानमंत्री बनने का समझौता करने की कोशिश भी कर सकता है।

SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m