इन्द्रपाल सिंह, इटारसी। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नं.-1 जयपुर एक्सप्रेस से सफर कर रही मां-बेटी दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। दोनों को गंभीर चोटे आई है। हादसा चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान हुआ, घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें: ‘गाइड एक प्रेम कहानी’ मचाएगी धमाल: पहली बुंदेली मल्टीप्लेक्स फिल्म का टीजर लॉन्च, इस दिन होगी रिलीज

जानकारी के मुताबिक दोनों मां-बेटी हैदराबाद की रहने वाली है और जयपुर एक्सप्रेस से अजमेर जा रही थी। ट्रेन इटारसी स्टेशन पर रूकी थी जिसके बाद महिला पीने का पानी भरने प्लेटफार्म पर उतरी थी। इसी दौरान ट्रेन अचानक चल पड़ी।

ट्रेन के चलते ही दोनों घबरा गईं और वापस चढ़ने की कोशिश करने लगीं। इसी दौरान हबीबा बेगम प्लेटफार्म और ट्रैक के बीच गिर गईं। मां को प्लेटफार्म के बीच गिरता देख बेटी फराना भी चलती ट्रेन से नीचे कूद गई। ट्रैक में गिरने से हबीबा बेगम के हाथ में फ्रैक्चर और सिर में गंभीर चोट आई है। तो वहीं फराना भी ट्रेन से कूदने के कारण घायल हो गई है।

ये भी पढ़ें: सरकारी ग्रुप से बीजेपी रैली का बुलावा; काली साड़ी में 200 महिलाओं को जुटाने का दावा, महिला बाल विकास अधिकारी मैसेज वायरल

घटना के बाद रेलवे स्टाफ और यात्रियों ने तुरंत राहत कार्य करते हुए ट्रेन को रूकवाया और ट्रैक में गिरी महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हादसे का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m