पुरुषोत्तम पात्र, गरियाबंद। छत्तीसगढ़ की गरियाबंद पुलिस की अवैध नशे के खिलाफ कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में पुलिस ने गांजा तस्करी में शामिल मां और बेटे को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 18 किलो गांजा सहित 12.5 लाख का माल जब्त किया गया है।

चेकपोस्ट के पास पकड़ाया गांजा
दरअसल, यह पूरा मामला देवभोग थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने खुंटगांव चेकपोस्ट के पास बड़ी कार्रवाई करते हुए इको वाहन क्रमांक CG 25 N 8089 से 18 किलो 100 ग्राम गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 9 लाख 5 हजार रुपये बताई गई है। कार्रवाई में गांजा परिवहन में इस्तेमाल इको वाहन और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। सभी जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 12 लाख 5 हजार रुपये आंकी गई है।

गांजा तस्करी में शामिल मां-बेटे गिरफ्तार
इस मामले में आरोपी मां और बेटे को गिरफ्तार किया गया है, जिनकी पहचान डिंडेश्वर पांडे, पिता नंद किशोर पांडे, उम्र 25 वर्ष, निवासी रतनपुर और सीता पांडे, पति नंद किशोर पांडे, निवासी कलमी तर रानी गांव के रूप में हुई है। इस कार्रवाई के बाद गांजा कहां से लाया गया था और छत्तीसगढ़ में कहां पहुंचाया जाना था, इसकी जांच महत्वपूर्ण होगी।

तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं और संभावित तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है। मामले में आरोपियों की भूमिका और आगे की कार्रवाई की विस्तृत जानकारी आधिकारिक पुलिस बयान के आधार पर स्पष्ट होगी।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

