इदरीश मोहम्मद, पन्ना। मध्य प्रदेश केपन्ना जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई (एसएनसीयू) में पिछले एक माह के दौरान जन्म से लेकर एक वर्ष तक की उम्र के 22 मासूम बच्चों की मौत होने से पूरे स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है।

READ MORE: इंदौर में प्रॉपर्टी कारोबारी की मौत का खुलेगा राज! संदिग्ध महिला तक पहुंची पुलिस, घटनास्थल का होगा री-क्रिएशन

मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएमएचओ स्वयं जिला चिकित्सालय पहुंचे और एसएनसीयू वार्ड का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उपचार व्यवस्था, स्टाफ की उपलब्धता और अन्य आवश्यक सुविधाओं की समीक्षा की गई। लगातार हो रही मासूमों की मौतों ने अस्पताल की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजन बेहतर इलाज और जिम्मेदारी तय किए जाने की मांग कर रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि सभी मामलों की जांच की जा रही है और जिन कारणों से मौतें हुईं, उनकी विस्तृत समीक्षा के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

READ MORE: जुए के फड़ पर पुलिस की दबिश: रकम और घायलों को लेकर उठे सवाल! 17 आरोपी गिरफ्तार 

 अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर एक महीने में 22 मासूमों की मौत का जिम्मेदार कौन है? क्या यह केवल गंभीर बीमारी का मामला है या फिर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में कहीं बड़ी चूक हुई है? इस घटना ने जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं पर फिर से बहस छेड़ दी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m