चंकी बाजपेयी, इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में प्रॉपर्टी कारोबारी जीतू साहू की हुई होटल से गिरने से मौत मामले में पुलिस द्वारा होटल में मौजूद महिला से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है की पूरी घटना का रिक्रिएशन करने के बाद में आत्महत्या है या हत्या है इन दोनों का खुलासा किया जाएगा। साथ ही परिवार के द्वारा जो अंदेशा जताया गया है, उन तमाम पहलुओं पर भी पुलिस की अलग-अलग टीम जांच कर रही है।
दरअसल 13 जुलाई को बाणगंगा क्षेत्र के अरविंदो हॉस्पिटल के पीछे श्याम पैलेस होटल में प्रॉपर्टी कारोबार का काम करने वाले जीतू साहू की होटल से गिरने की सीसीटीवी फुटेज सामने आए थे। मामले में पुलिस पिछले 18 दिनों में उस महिला तक पहुंच गई है, जो होटल में मृतक जीतू के साथ में एक अलग कमरे में रहने की बात सामने आई थी। अब पुलिस उस महिला से विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि अभी महिला को लेकर कुछ भी कहा नहीं जा सकता, क्योंकि अभी वह संदिग्ध है। जिस तरह से जीतू की मौत हुई है, अभी मामले में पूरी वारदात का रिक्रिएशन कराया जा रहा है।
READ MORE: बड़ी खबरः हाईवे पर बाइक रुकवाकर लूट, महिला से जंगल में घसीटकर सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास
बताया जा रहा है कि जीतू 20 दिनों के लगभग परिवार से अलग होटल का कमरे में रुके हुए थे और इस दौरान या महिला भी वहां पर रुकी हुई थी। महिला और जीतू के बीच में क्या संबंध है या मित्रता है या ब्लैकमेलिंग से जुड़ा हुआ पूरा खेल है ? इन तमाम पहलुओं पर अभी जांच की जा रही है। परिवार ने भी पुलिस को कई तरह से अपने बयान दिए हैं, उन बयानों को भी पुलिस जांच में ले चुकी है। एफएसएल की टीम ने भी मौके से कई सबूत जुटाए हैं होटल के अंदर से लेकर बाहर तक के सीसीटीवी फुटेज कौन-कौन आया कौन गया 20 दिनों में होटल में क्या कुछ हुआ इन तमाम पहलुओं की जांच की जा रही है। फिलहाल महिला को लेकर पुलिस अभी भी कुछ कहने को लेकर तैयार नहीं है। लेकिन अब यह जरूर साफ होता हुआ नजर आ रहा है कि जीतू साहू की मौत मामले में कोई बड़ा एंगल जल्द सामने आ सकता है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


