MP Road Accident: मध्य प्रदेश में रविवार का दिन सड़क हादसों से भरा रहा। आगर मालवा और टीकमगढ़ जिले में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाएं हुईं जिसमें 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
आगर मालवा में सराफा व्यापारी पति-पत्नी की मौत
लवकुश बैरागी, आगर मालवा। इंदौर रोड पर पंथ पिपलाई में आगर नगर के सराफा व्यापारी गोपाल जी सोनी और पत्नी रेखा सोनी का निधन हो गया। कार अनियंत्रित होकर ट्रक में घुस गई जिससे पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना से समाज में शोक की लहर फैल गई है।
टीमकगढ़ में ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटी
मुकेश सेन, टीकमगढ़। बल्देवगढ़ थाना क्षेत्र के केलपुरा गांव के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सरिया से भरा ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई वहीं एक गंभीर घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


