राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में पर्यटन विभाग की अनुदान मांगों (बजट) पर चर्चा हुई। कांग्रेस विधायक नितेंद्र सिंह राठौर ने सदन में कहा- लोक संस्कृति लोक सभ्यताओं और लोक कलाकारों को आगे बढ़ाने के लिए संरक्षण के लिए सरकार कुछ नहीं कर रही है। प्रदेश में विदेशी पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर कोई विशेष इंतजाम नहीं है।धार्मिक न्यास के नाम पर सरकार सिर्फ राजनीति कर रही है।
बीजेपी ने विदिशा जिला के पदाधिकारियों की घोषणा कीः कार्यकारिणी में 25 सदस्य शामिल, देखें सूची
प्रदेश को कृष्ण पाथेय का नया सपना दिखाया
कहा- राम पथगमन प्रोजेक्ट आज तक पूरा नहीं कर पाए, प्रदेश को कृष्ण पाथेय का नया सपना दिखाया है। मंदिरों के साथ छेड़छाड़ की जा रही है सरकार ना तो विशेषज्ञों से और ना ही धार्मिक जानकारों से कोई सलाह ले रही है। सरकार के कारण ओरछा का मंदिर इसी का शिकार हुआ है।
शिवराज की घोषणा पर अमल नहीं
2023 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की थी ओरछा मंदिर से तारा माई मंदिर तक रोपवे लगाने की जो आज तक पूरा नहीं हुआ इसे दोबारा अमल में लाया जाना चाहिए।

