शब्बीर अहमद, भोपाल। नीट पेपर लीक का मामला अभी ठंडा नहीं हुआ था कि अब पेपर चोरी का मामला सामने आया है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित आरजीपीवी में स्कूल ऑफ बॉयोटेक्नोलॉजी विभाग का पेपर था। जब छात्र पहुंचे तो उनसे कहा गया कि पेपर स्थगित हो गया है। वहीं RGPV ने गांधीनगर थाने में पेपर चोरी होने की एफआईआर दर्ज कराई है। कुलपति ने मामले में नोटिस जारी कर डॉयरेक्टर से जवाब मांगा है। वहीं कांग्रेस ने सवाल उठाएं हैं।

विश्वविद्यालय प्रबंधन ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट

दरअसल, भोपाल स्थित राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) में स्कूल ऑफ बयोटेक्नोलॉजी के सेंकड ईयर का पेपर था। बताया जा रहा है कि चौथे सेमेस्टर के कंप्यूटर का एग्जाम था। सुबह 11 बजे स्टूडेंट परीक्षा देने पहुंचे तो विश्वविद्यालय प्रबंधन ने कहा कि पेपर स्थगित हो गया है। वहीं आरजीपीवी प्रबंधन ने गांधीनगर थाने में पेपर चोरी होने की FIR दर्ज करवाई है। प्रबंधन ने पुलिस ने कहा कि कल देर रात पेपर चोरी हो गया।

ये भी पढ़ें: भोजन का ठेका न देने पर प्राचार्य का ट्रांसफर! छात्राओं का भड़का गुस्सा, सड़क पर बैठकर किया उग्र आंदोलन

कुलपति ने नोटिस जारी कर मांगा जवाब

वहीं आरजीपीवी के कुलपति आलोक शर्मा ने स्कूल ऑफ बॉयोटेक्नोलॉजी की डायरेक्टर अर्चना तिवारी को नोटिस जारी किया है। मामले को लेकर तीन दिन में जवाब मांगा है। कुलपति ने कहा कि विभाग से चोरी या अनाधिकृत रूप से लुप्त हो गया पेपर, ये गंभीर प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है। पेपर की गोपनीयता का ध्यान रखना चाहिए था, इससे विश्वविद्यालय की छवि धूमिल हुई।

ये भी पढ़ें: ट्यूशन टीचर की गंदी डिमांड: 10वीं की छात्रा से किया बैड टच, कहा- मेरी गर्लफ्रेंड बन जाओ

कांग्रेस ने उठाए सवाल

इस मामले में कांग्रेस पार्टी ने सवाल उठाए है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा- भाजपा के राज में चोरी अब व्यवस्था बन चुकी है। पहले वोट चोरी फिर सीट चोरी, उज्जैन में ज़मीन चोरी, मंदिरों से चढ़ावा चोरी और अब प्रश्नपत्र चोरी! भोपाल स्थित RGPV में परीक्षा शुरू होने से पहले गोपनीय प्रश्नपत्रों के 9 सीलबंद लिफाफे चोरी हो गए। मुख्यमंत्री मोहन यादव जी, आपके राज में अब माफिया और चोर इतने बेखौफ हैं कि छात्रों का भविष्य भी सुरक्षित नहीं है। यह सिर्फ़ प्रश्नपत्र की चोरी नहीं, युवाओं की मेहनत, विश्वास और भविष्य की चोरी है। भाजपा राज में आखिर बचा क्या है जो चोरी नहीं हो रहा?

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m