शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नकली कफ सिरप मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। एसटीएफ ने फरार चल रहे तीन मास्टरमाइंड पर इनाम घोषित किया है। यह तीनों आरोपी कफ सप्लाई चैन से जुड़े हुए है। अवैध कफ सिरप को ग्रामीण क्षेत्रों में खपाते थे। STF ने आरोपियों को पकड़ने पर 30-30 हजार रुपये देने का ऐलान किया है।
राजधानी भोपाल में एसटीएफ ने नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की थी। हाल ही में मुबारकपुर एयरपोर्ट रोड क्षेत्र में छापेमारी कर करीब 50 लाख रुपये कीमत की नशीली कफ सिरप बरामद की थी। जब्त कफ सिरप में ऑफ-कफ और ऑनरेक्स ब्रांड शामिल है।
ये भी पढ़ें: अवैध कफ सिरप का गढ़ बनी राजधानी! 50 लाख की नशीली कफ सिरप बरामद, ऑफ-कफ और ऑनरेक्स ब्रांड शामिल
इससे पहले एसटीएफ ने गांधी नगर क्षेत्र में पटेल सिटी स्थित एक किराए के मकान में दबिश दी थी। घर के दो कमरों से अवैध कफ सिरप की बड़ी खेप बरामद की थई। एसटीएफ ने 700 से ज्यादा पेटियां और मशीनें जब्त की थी। जिसकी कीमत डेढ़ करोड़ रुपए बताई गई। वहीं मौके से 10 लोगों को भी हिरासत में लिया था।
आरोपियों पर इनाम घोषित
अवैध कफ सिरप मामले में अर्जुन मालवीय उर्फ निखिल, नितिन साहू उर्फ राहुल, सलमान खान उर्फ बाबू भाई फरार है। इन तीनों पर एसटीएफ ने 30-30 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। आपकों बता दें कि इस पूरे खेल में शामिल 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिसमें तीन नाबालिग है।
ये भी पढ़ें: राजधानी में STF की दबिश: 700 से ज्यादा अवैध कफ सिरप की पेटियां बरामद, 10 लोग गिरफ्तार
आरोपी हरियाणा और उत्तराखंड से माल लाकर राजधानी भोपाल में रिपैकिंग करते थे। सिरप के बैच नंबर और एक्सपायरी डेट को हटा देते थे। MRP 140 की जगह 200 रुपये कर बेचते थे। फिलहाल एसटीएफ की टीम इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। यह पता लगाया जा रहा है कि नकली कफ सिरप के अंदर कही नशा बढ़ाने का वेरिएंट तो नहीं मिलाया जा रहा था। यह माल किसको बेचा जा रहा था, उन लोगों का भी पता लगाया जा रहा है।


