शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रिटायर्ड जज की बहू ट्विशा सुसाइड केस में एक अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि पोस्टमार्टम में बड़ी अनदेखी की गई है। ट्विशा ने जिस पट्टे से फंदा लगाया था, उसके इंस्पेक्शन के बिना ही पोस्टमार्टम किया गया। अब गलती को सुधारते हुए आज एम्स अस्पताल को लिगेलच मटेरियल दिया गया। जिसे अब दोबारा ट्विशा के गले के निशान को मैच किया जाएगा।

दरअसल, शव के साथ अस्पताल को लिगेचर (फंदा) भी देना होता है। लिगेचर मटेरियल से गले के निशान को मैच किया जाता है। लेकिन ट्विशा के शव की पोस्टमार्टम में बड़ी अनदेखी की गई। बिना फंदे के इंस्पेक्शन के पीएम किया गया। वहीं इस गलती को सुधारते हुए आज एम्स हॉस्पिटल को लिगेचर मटेरियल सौंपा गया है। अब दोबारा ट्विशा के गले के निशान को मैच किया जाएगा। बताया जा रहा है कि कल तक लिगेचर की रिपोर्ट आने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: Twisha Sharma Suicide Case: परिजनों ने शव लेने से किया इनकार, CM हाउस के सामने प्रदर्शन, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने कही ये बात

पुलिस का कहना है कि शुरुआत में किसी कारण लिगेचर अस्पताल को नहीं दिया जा सका था। हालांकि पुलिस का कहना है कि लिगेलर के बिना मौत कारण को लेकर रिपोर्ट दी जा सकती है। इधर, ट्विशा के पिता और भाई सख्त कार्रवाई की मांग लोकेर सीएम हाउस पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री के ओएसडी ने दोनों से मुलाकात की। सीएम हाउस से परिवार को आश्वासन मिला है। दूसरी बार पोस्टमार्टम को लेकर जब तक न्यायालय का आदेश नहीं आ जाता है तब तक बॉडी को पिज्रव करके रखा जाएगा।

ये भी पढ़ें: रिटायर्ड जज की बहू की मौत का मामला: जांच के लिए 6 सदस्यीय SIT गठित, 5 दिन बाद भी नहीं हुआ ट्विशा का अंतिम संस्कार, सास-पति पर हत्या का आरोप

दूसरे राज्य में सुनवाई की मांग

वहीं मुलाकात के बाद बोले ट्विशा के पिता ने कहा कि हमारी दो मांग है, पोस्टमार्टम फिर से दूसरे प्रदेश में किया जाए और सुनवाई भी दूसरे राज्य में होनी चाहिए। अभी परिवार में चर्चा होगी उसके बाद आगे का फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि एमपी में सुनवाई इसलिए नहीं चाहते क्योंकि जो ज्यूडिशरी सिस्टम है, वहीं आरोपी है। सीएम हाउस में अधिकारियों से मुलाकात के बाद धरने पर बैठे ट्विशा का परिवार सीएम हाउस से रवाना हो गया।

ये भी पढ़ें: भोपाल ट्विशा शर्मा मौत केस में बड़ा एक्शन: दहेज प्रताड़ना की धाराओं में पति समर्थ के खिलाफ FIR, पूर्व जज को भी बनाया आरोपी

ससुराल में मिला था शव

आपको बता दें कि 12 मई को नोएडा की रहने वाली ट्विशा का शव भोपाल में उसके ससुराल में मिला था। ससुराल पक्ष ने इसे सुसाइड बताया था। वहीं मृतिका के परिवार ने पुलिस को बताया था कि उसका पति उसे लगातार परेशान कर रहा था। ट्विशा की शादी पिछले साल 12 दिसंबर 2025 में पूर्व जज गिरिबाला सिंह के बेटे समर्थ सिंह के साथ हुई थी। फिलहाल पुलिस इस मामले में दहेज प्रताड़ना की धाराओं में पति समर्थ और ससुर गिरिबाला सिंह के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच में जुटी हुई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m