शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में टी राजा की धर्म सभा विवाद मामला गर्माता जा रहा है। इस बीच एक बड़ा फैसला लिया गया है। अगर अनुमति नहीं दी गई तो डिजिटल धर्म सभा आयोजित की गई। इसे लेकर हिंदू संगठन एकजुट हो गए है। सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया है। हालांकि कोर्ट से न्याय की उम्मीद है।
दरअसल, राजधानी भोपाल के गांधी नगर में टी राजा की धर्म सभा होनी थी। लेकिन प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी। टी राजा धर्म सभा में बतौर मुख्य वक्ता शामिल होने वाले थे। प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था का हवाला देकर सभी की अनुमति देने से इनकार कर दिया। प्रशासन के निर्णय के खिलाफ हिंदू संगठनों ने न्यायालय की शरण ली। हिंदू संगठनों को कोर्ट से न्याय की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें: टी राजा की सभा पर सोशल मीडिया पर तकरार: पुलिस ने 2 इंस्टाग्राम ID पर दर्ज की FIR, प्रशासन ने नहीं दी सभा की इजाजत
पूरे भोपाल में लगेगी LED
यदि कोर्ट से अनुमति नहीं मिली तो डिजिटल सभा होगी। एक दर्जन से ज्यादा हिंदू संगठन अब डिजिटल सभा कराने की तैयारी कर रहे है। अब क्षेत्र विशेष नहीं पूरे भोपाल में LED लगाए जाएंगे। सार्वजनिक स्थलों में शामिल मैदान, चौराहे, बाजार, शॉपिंग मॉल, सड़कों पर LED के जरिए टी राजा धर्म सभा करेंगे।
ये भी पढ़ें: हिंदू वादी नेता टी राजा को भोपाल में नहीं मिली धर्मसभा की इजाजत, कार्यक्रम के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर
चंद्रशेखर तिवारी बोले- मुस्लिमों के दबाव और आपत्ति से डरा प्रशासन
वहीं बैठक के बाद हिंदू उत्सव समिति और संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि हिंदुओं की आवाज़ को किसी षड्यंत्र से नहीं दबाव जा सकता है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रशासन मुस्लिमों के दबाव और आपत्ति से डरा हुआ है। चंद्रशेखर तिवारी ने आगे कहा कि हर हाल में धर्म सभा होगी, टी राजा मुख्य वक्ता के रूप के बोलेंगे। एक दर्जन से ज्यादा हिंदू संगठनों ने सहमति दी है।

