शब्बीर अहमद, भोपाल। तेलंगाना के फायरब्रांड भाजपा विधायक टी राजा सिंह की भोपाल में प्रस्तावित धर्मसभा को लेकर सोशल मीडिया पर माहौल गरमा गया है। इस सभा को लेकर सोशल मीडिया पर की गई कथित आपत्तिजनक और भड़काऊ टिप्पणियों के मामले में भोपाल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो इंस्टाग्राम अकाउंट संचालकों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दो इंस्टाग्राम अकाउंट्स पर FIR दर्ज

दरअसल मामला भोपाल के तलैया थाने का है। पुलिस को मिली शिकायत के बाद दो इंस्टाग्राम आईडी संचालकों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज की गई है। पुलिस ने “adventure_with_araz” और “md_amir_khan_444” नामक इंस्टाग्राम हैंडल से की गई टिप्पणियों के संबंध में मामला दर्ज किया है। यह शिकायत आदर्श इनवाते ने दर्ज कराई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इन इंस्टाग्राम आईडी से धमकी, अभद्र भाषा और समाज में वैमनस्यता फैलाने वाली भड़काऊ टिप्पणियां की गई थीं।

आदिवासी मजदूर युवती से छेड़छाड़ः इंदौर का ठेकेदार शकील गिरफ्तार, पिता ने पुलिस की

इन गंभीर धाराओं में दर्ज हुआ केस

पुलिस ने मामले की शुरुआती जांच और सबूतों के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। धारा 196 (1): धर्म, जाति आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना। धारा 351 (3): आपराधिक धमकी से जुड़ा मामला। धारा 323 (ए): शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर किया गया अपमान।

पहली बारिश ने खोली बिजली विभाग के दावों की पोलः करंट की चपेट में आने से गाय

मामला कोर्ट में लंबित

गौरतलब है कि विधायक टी राजा की इस धर्मसभा को लेकर भोपाल में पहले से ही प्रशासनिक और कानूनी खींचतान चल रही है। भोपाल जिला प्रशासन ने कानून-व्यवस्था और सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए इस धर्मसभा को आयोजित करने की अनुमति नहीं दी है। प्रशासन द्वारा अनुमति न दिए जाने के बाद, आयोजकों ने इस फैसले को अदालत में चुनौती दी है। सभा की इजाजत को लेकर यह पूरा मामला फिलहाल कोर्ट में लंबित है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m