संजय पाटीदार, भोपाल। भारतीय जनता पार्टी आज राजधानी भोपाल में ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ यात्रा निकालेगी। यह पदयात्रा सुबह 10 बजे टीटी नगर के प्लेटिनम प्लाजा स्थित अटल पथ से शुरू होगी, जोकि रोशनपुरा तक निकाली जाएगी। जिसमें केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल शामिल होंगे। इसे देखते हुए भोपाल में ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है।
भोपाल में बीजेपी की महारैली के चलते सुबह 8 बजे से डायवर्जन लागू किया गया है। भदभदा, रोशनपुरा, जवाहर चौक, भारत माता चौराहा, पॉलिटेक्निक और लिंक रोड 1 पर सबसे ज्यादा दवाब की संभावना है। 1200 बस और 2 हजार चार पहिया पहुंचने की संभावना है।
विदिशा-रायसेन से आने वाली बसें: पटेल नगर, खजूरी कलां तिराहा, पिपलानी रोड, महात्मा गांधी चौराहा, चेतक ब्रिज, बोर्ड ऑफिस और लिंक रोड-1 होते हुए अपेक्स बैंक व टीटी क्रॉस से टीटी नगर स्टेडियम के पास यात्रियों को उतारेंगी। पार्किंग एलएलए रेस्ट हाउस परिसर में होगी।
नर्मदापुरम-मंडीदीप-मिसरोद से आने वाली बसें: नर्मदापुरम रोड, सावरकर सेतु, गणेश मंदिर, मानसरोवर तिराहा, लिंक रोड-2, अर्जुन नगर, सेकंड स्टॉप और तुलसी नगर होकर अटल पथ के पास यात्रियों को उतारेंगी। पार्किंग तुलसी नगर स्थित अंबेडकर पार्क के पास होगी
सीहोर-रातीबड़-नीलबड़ से आने वाली बसें: रातीबड़, नीलबड़, साखी ढाबा तिराहा, भदभदा और भारत माता चौराहा होते हुए जवाहर चौक पर यात्रियों को उतारेंगी। पार्किंग मॉडल स्कूल में होगी।
मुबारकपुर बायपास से आने वाली बसें: मुबारकपुरा, गांधीनगर, लालघाटी, वीआईपी रोड, पॉलिटेकनिक, बाणगंगा और रंगमहल होते हुए कमला नेहरू स्कूल सेंटर पॉइंट पर यात्रियों को उतारेंगी पार्किंग टीटी नगर दशहरा मैदान के आसपास होगी।
पुराने शहर से आने वाली बसें: भारत टॉकीज, लिली चौराहा, कंट्रोल रूम, गांधी पार्क और रोशनपुरा होते हुए टीटी नगर स्टेडियम के पास यात्रियों को उतारेंगी। पार्किंग लाल परेड मैदान, रविंद्र भवन और खटलापुरा रोड पर होगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

