शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं की मुख्य परीक्षाओं की समय-सारणी आधिकारिक रूप से जारी कर दिया गया है। प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों का इंतजार खत्म करते हुए मंडल ने स्पष्ट कर दिया है कि 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी 2027 से आयोजित की जाएंगी, जबकि 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं 24 फरवरी 2027 से शुरू होगी।
सुबह 9 बजे से होगी परीक्षा
माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी निर्देशों के तहत दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं एक ही पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। यह टाइम टेबल रेगुलर और प्राइवेट दोनों तरह के विद्यार्थियों के लिए लागू रहेगा। वहीं छात्रों को केंद्र पर निर्धारित समय से आधा घंटा पहले पहुंचने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।
10वीं में गणित का रहेगा अलग पैटर्न
हाईस्कूल की परीक्षा में इस बार गणित के स्टैंडर्ड और बेसिक विकल्पों के लिए अलग-अलग प्रश्नपत्र तैयार किए गए हैं। इसके साथ ही दिव्यांग श्रेणी के विद्यार्थियों के लिए विशेष विषयों और व्यवस्थाओं का उल्लेख भी समय-सारणी में किया गया है।


Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


