राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। सहारा ने मध्य प्रदेश के निवेशकों की 6 हजार 689 करोड़ रुपये की राशि डकार ली थी। वहीं अब तक 355 करोड़ रुपये निवेशकों को रिटर्न हुए है। यह जानकारी मध्य प्रदेश विधानसभा बजट सत्र में दी गई है। वहीं विपक्ष ने इसे पांच प्रतिशत रिकवरी बताया हैं।
एमपी विधानसभा में बुधवार को बजट सत्र का आठवां दिन रहा। पूर्व मंत्री व वर्तमान कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने सवाल पूछा था। इस पर राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने जवाब देते हुए बताया कि चार एफआईआर हुई हैं। जयवर्धन सिंह ने कहा कि 6 साल में कुल 123 FIR हुई हैं। एफआईआर पेंडिंग पड़ी हैं। गृह विभाग के पास जानकारी नहीं है।
ये भी पढ़ें: MP Budget Session 2026: भोपाल मास्टर प्लान में देरी पर उठे सवाल-श्रमिकों के भुगतान के अकाउंट नंबर देने से इनकार, गौ मांस पर GST; जजों की सुरक्षा और पत्रकार सुरक्षा कानून का मामला भी उठा
छोटे निवेशकों ने लगाया था पैसा
मंत्री शिवजी पटेल ने बताया कि सहारा में छोटे निवेशकों ने पैसा लगाया है। उच्च न्यायालय में रिट पिटीशन दायर हुई थीं। सारी FIR मुरैना में दर्ज हुईं है, मुख्य FIR के साथ मर्ज की गई हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि एमपी की 6 हजार 689 करोड़ राशि थी। 355 करोड़ की राशि निवेशकों को वितरित की जा चुकी है।
रिकवरी की क्या योजना है ?
कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने मंत्री के जवाब पर कहा कि रिकवरी मात्र 5 प्रतिशत हुई है। जयवर्धन ने यह भी पूछा कि रिकवरी की क्या योजना है ? इसके जवाब में मंत्री ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर कार्रवाई हो रही है।
ये भी पढ़ें: MP में ऑस्ट्रेलिया-दुबई की कम्पनियां बनाएंगी स्वाबलम्बी गौशालाएं: बजट सत्र में विपक्ष ने उठाया गायों का मुद्दा, सदन में सरकार ने कही ये बात
मंत्री कैलाश बोले- शासन की मजबूरियां हैं…
वहीं संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि ये सब ज्यूडिशियल विषय है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशन में कार्रवाई हो रही है। शासन की मजबूरियां हैं, जो भी निर्णय होते हैं सर्वोच्च न्यायालय के आदेश से होते हैं।

