सुनील उपाध्याय, छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां एक शख्स बकरी को गोद में उठाकर एसपी ऑफिस पहुंच गया। पहले यह शख्स थाने गया था, लेकिन जब उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई तो सीधे एसपी ऑफिस पहुंच गया। जहां उसने न्याय की गुहार लगाई। आइए जानते है आखिर मामला क्या है।

छतरपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में बकरी का पैर तोड़ने का मामला पुलिस तक पहुंचा, लेकिन सुनवाई नहीं होने पर पीड़ित अपनी घायल बकरी को लेकर SP ऑफिस पहुंच गया। पीड़ित का नाम दुबियालाल पटेल बताया जा रहा है, जो ग्राम गौरा का रहने वाला है और सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। पीड़ित का आरोप है कि उसकी बकरी पड़ोस में खड़ी गाड़ी पर चढ़ गई थी, इस बात से नाराज होकर देवकीनंदन पटेल ने लाठी से मारकर बकरी का पैर तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें: ढाई महीने की बेटी के लिए बिलखती रही मां, बोली- मुझे मेरी बच्ची लौटा दो; दस्तावेजों के फेर में अटका ममता का मिलन

पीड़ित ने जब इसका विरोध किया तो देवकीनंदन ने अभद्रता भी की। पीड़ित रात में ही सिविल लाइन थाने में शिकायत लेकर पहुंचा था, लेकिन वहां FIR दर्ज नहीं की गई। इससे परेशान होकर पीड़ित आज अपनी घायल बकरी को लेकर सीधे एसपी दफ्तर पहुंच गया और न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित का कहना है कि एसपी ऑफिस में अधिकारियों ने उसे आश्वासन दिया है कि टीआई को निर्देश दिया गया है, बकरी का मेडिकल कराया जाएगा और डॉक्टर की रिपोर्ट के आधार पर जुर्माना और कार्रवाई की जाएगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m