राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्य प्रदेश की धार जिले के बहुचर्चित भोजशाला केस पर फैसला आ गया है। वहीं हाईकोर्ट के निर्णय के बाद सीएम डॉ मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि हमारी सांस्कृतिक विरासत, आस्था और इतिहास के सम्मान का महत्वपूर्ण क्षण है। मां वाग्देवी की प्रतिमा को UK से भारत वापस लाने के संबंध में केंद्र सरकार को विचार करने का निर्देश स्वागतयोग्य है। इस दिशा में राज्य सरकार भी आवश्यक प्रयास करेगी।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भोजशाला फैसले पर एक पोस्ट किया हैं। सोशल मीडिया एक्स अकाउंट पर उन्होंने लिखा – ‘माननीय उच्च न्यायालय द्वारा धार की ऐतिहासिक भोजशाला को संरक्षित स्मारक एवं मां वाग्देवी की आराधना स्थली मानते हुए दिया गया निर्णय हमारी सांस्कृतिक विरासत, आस्था और इतिहास के सम्मान का महत्वपूर्ण क्षण है। ASI के संरक्षण एवं प्रबंधन में भोजशाला की गरिमा और अधिक सुदृढ़ होगी तथा श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना का अधिकार सुनिश्चित होगा।’

ये भी पढ़ें: लंदन के संग्रहालय में है ‘मां वाग्देवी’ की प्रतिमा, जानिए अंग्रेज मां सरस्वती को कैसे ले गए थे ?

मां वाग्देवी की प्रतिमा को UK से वापस लाने को लेकर कही ये बात

उन्होंने आगे लिखा- ‘मां वाग्देवी की प्रतिमा को UK से भारत वापस लाने के संबंध में केंद्र सरकार को विचार करने का निर्देश स्वागतयोग्य है। इस दिशा में राज्य सरकार भी आवश्यक प्रयास करेगी। हमारी संस्कृति सदैव ‘सर्वधर्म समभाव’, सामाजिक समरसता और भाईचारे की वाहक रही है। हम न्यायालय के निर्णय का पूर्ण सम्मान करते हैं और प्रदेश में सौहार्द, सांस्कृतिक गौरव एवं सामाजिक सद्भाव को और अधिक सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। माननीय न्यायालय का यह निर्णय स्वागतयोग्य है। राज्य सरकार इसके प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने में पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी।’

ये भी पढ़ें: ‘700 साल का दर्द’ और सनातन की जीत: इंदौर हाईकोर्ट के फैसले से हिंदू पक्ष में जश्न, कोर्ट ने स्वीकारी भोजशाला की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, अब लंदन से प्रतिमा लाने की मांग

हिंदू संगठनों में जश्न का माहौल

आपको बता दें कि इंदौर हाईकोर्ट ने धार भोजशाला मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए साफ माना कि भोजशाला केवल एक विवादित ढांचा नहीं, बल्कि राजा भोज की ओर से स्थापित संस्कृत शिक्षा और मां वाग्देवी की आराधना का प्रमुख केंद्र रही है। कोर्ट के फैसले के बाद हिंदू संगठनों में जश्न का माहौल है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m