MP Morning News: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे सुबह 10:30 बजे विधानसभा पहुंचेंगे। जहां ‘संसद यूथ पार्लियामेंट’ कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। सुबह 11:45 बजे बोट क्लब पहुंचेंगे। जहां ‘नौका तिरंगा यात्रा’ में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे रविंद्र भवन पहुंचेंगे। जहां देवी अहिल्याबाई होल्कर की 231वीं पुण्यतिथि के कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 12:15 बजे समत्व भवन से रायसेन में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे।
बारिश से खराब सड़कों की होगी मरम्मत
PWD मंत्री राकेश सिंह ने बारिश के कारण क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक में सड़कों की समीक्षा की है। प्रमुख मार्गों, पुलों और यातायात की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण कराया जाएगा। गड्ढों को चिन्हित कर तुरंत सुधार कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। सड़क मरम्मत का काम केवल खानापूर्ति तक सीमित न रहे, गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर जोर रहेगा। जहां डामरीकरण संभव नहीं, वहां मिक्स सेट सीमेंट और पेवर ब्लॉक से गड्ढे भरने के निर्देश हैं। गुणवत्ता में कमी मिलने पर जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। मंत्री ने कहा कि सुधार कार्यों की गुणवत्ता की नियमित मॉनिटरिंग हो, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
अद्वैत का अब तक सुराग नहीं
इंदौर के अद्वैत का 5 दिन बाद भी सुराग नहीं मिला है। बेंगलुरु की शिवगंगे पहाड़ियों में लापता अद्वैत उपाध्याय की तलाश जारी है। पुलिस और SDRF की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन में जुटी हुई है। पहाड़ी के दुर्गम इलाकों में भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अद्वैत की डिजिटल एक्टिविटी खंगाल रही है। मोबाइल, CCTV और डिजिटल डेटा की जांच जारी है। अद्वैत की तलाश में कर्नाटक पुलिस के साथ MP पुलिस भी संपर्क में है।
हाथी के कुचलने से मौत का मामला
इंदौर में हाथी के कुचलने से मौत के मामले में महावत उमेश गोस्वामी और हाथी मालिक संदीप निर्मोही को कोर्ट से जमानत मिल गई है। हाथी ने राजनगर में एक व्यक्ति की जान ली थी। हाथी का व्यवहार सुधारने के लिए उज्जैन ले गए है। हाथी को आश्रम में रखने की अनुमति मांगी थी। जांच के बाद जल्द चालान पेश होगा, जरूरत पड़ी तो हाथी को इंदौर लाया जाएगा। हादसे के बाद से ही हाथी उज्जैन के आश्रम में है।
पति की हत्या मामले में मध्यप्रदेश देश में दूसरे नंबर पर
6 महीने में मध्यप्रदेश में पति की हत्या के 36 मामले सामने आए है। महिलाओं से जुड़े मामलों में मदद मांगने के लिए हेल्पलाइन पर 12,577 कॉल पहुंचीं। राष्ट्रीय पुरुष आयोग की मांग को लेकर देशभर में आंदोलन बढ़ रहा है। 2025 में पुरुष अधिकार संगठनों के पास देशभर से 58,289 कॉल आई थीं। 2026 के सिर्फ 6 महीनों में यह आंकड़ा बढ़कर 87,969 पहुंच गया है। मध्यप्रदेश में 2025 के दौरान पुरुष अधिकार हेल्पलाइन पर 8,108 कॉल आईं। 2026 में जून तक 12,577 कॉल दर्ज हो चुकी हैं। राष्ट्रीय पुरुष आयोग आंदोलन से 70 एनजीओ और 10-12 हजार एक्टिविस्ट जुड़े होने का दावा है। आंदोलन से जुड़े संगठनों का कहना है कि पत्नी से बचाने की गुहार लेकर बड़ी संख्या में पुरुष हेल्पलाइन तक पहुंच रहे हैं। मध्यप्रदेश में जनवरी से जून 2026 के बीच पति की हत्या के 36 मामले है। इन्हीं 6 महीनों में आत्महत्या के 232 मामले भी सामने आने का दावा है। अब पुरुष अधिकार संगठन इन मामलों को लेकर आवाज उठा रहे हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


