लवकुश बैरागी, आगर-मालवा। मध्य प्रदेश के सुसनेर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक भेरू सिंह परिहार (बापू) एक सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। यह हादसा पड़ोसी राज्य राजस्थान के झालावाड़ जिले के गंगधार थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुंडला रोड पर हुआ। विधायक की कार और सामने से आ रही एक इलेक्ट्रिक स्कूटर के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें विधायक सहित दो लोग घायल हो गए हैं।

निपानिया झाला फंटे के पास टक्कर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुसनेर विधायक भेरू सिंह परिहार अपनी कार से चौमहला से कुंडला की ओर जा रहे थे। : गंगधार थाना क्षेत्र के कुंडला रोड पर स्थित निपानिया झाला फंटे के पास अचानक सामने से आ रही एक ई-स्कूटी से उनकी कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस भीषण हादसे में विधायक भेरू सिंह परिहार के अलावा स्कूटी सवार युवक लाल सिंह (पिता बद्री सिंह, उम्र 26 वर्ष), जो कि रुनडी गांव का रहने वाला है, गंभीर रूप से घायल हो गया।

23 अक्टूबर महाकाल भस्म आरती: बाबा महाकालेश्वर का शेषनाग का रजत मुकुट, चांदी की मुंडमाल,

अस्पताल में प्राथमिक उपचार और रेफर

हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद राहगीरों और समर्थकों की मदद से दोनों घायलों को फौरन चौमहला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद विधायक भेरू सिंह परिहार को बेहतर इलाज के लिए अन्यत्र हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर स्कूटी सवार घायल युवक लाल सिंह का इलाज फिलहाल चौमहला अस्पताल में ही जारी है, जहाँ डॉक्टरों की देखरेख में उसका उपचार किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m