संजय पाटीदार, भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने म.प्र. प्रवेश एवं शुल्क विनियामक समिति का गठन किया है। यह समित निजी व्यावसायिक शिक्षण संस्थाओं में प्रवेश एवं शुल्क निर्धारण करेगी। ग्वालियर जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राजकुमार आचार्य को इसका अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 

समिति में विधि, वित्त, चिकित्सा शिक्षा और तकनीकी शिक्षा विभाग के अधिकारी शामिल हैं। इसका कार्यकाल तीन वर्ष रहेगा। इसे लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m