दीपक कौरव, नरसिंहपुर। तेंदुखेड़ा क्षेत्र से नाबालिग से दरिंदगी की खबर सामने आई है। एक नाबालिग लड़की को डरा-धमकाकर लगातार उसका शारीरिक शोषण किया गया। इस घिनौनी करतूत का खुलासा तब हुआ, जब गर्भवती हुई नाबालिग मासूम ने एक बच्चे को जन्म दे दिया।

ये भी पढ़ें: फायर डिपार्टमेंट का बड़ा एक्शन: 60 कोचिंग सेंटर, एकेडमी और लाइब्रेरी को नोटिस; अधिकांश के पास फायर NOC नहीं, बंद हो सकते हैं रास्ते!

डरा-धमकाकर कई दिनों तक किया दुष्कर्म

तेंदूखेड़ा थाना पुलिस क अनुसार नरसिंहपुर जिले का रहने वाला आरोपी राजा लोधी पीड़ित नाबालिग बच्ची  लंबे समय से डराता-धमकाता था और उसकी मजबूरी का फायदा उठाकर लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा था। बच्ची के मां बनने के बाद जब परिजनं ने उससे कड़ाई से पूछताछ की तब उसने रोते हुए आरोपी राजा लोधी की इस हैवानियत की पूरी कहानी बयां की।

ये भी पढ़ें: जिंदा महिला को कागजों में ‘मृत’ दिखाकर 100 करोड़ से ज्यादा की जमीन हड़पने का खेल! 13 नामजद समेत अन्य पर केस , मृत्यु प्रमाण पत्र की भी होगी जांच

आरोपी जेल में, अब होगा नवजात और आरोपी का DNA टेस्ट

परिजनों और पीड़ित बच्ची की शिकायत पर तेंदूखेड़ा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी राजा लोधी के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता और वैज्ञानिक साक्ष्य को मजबूत करने के लिए आरोपी राजा लोधी और नवजात बच्चे का डीएनए (DNA) टेस्ट कराने का निर्णय लिया है, जिसके लिए सैंपल भेज दिए गए हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m