सतीश दुबे, डबरा। ग्वालियर जिले के डबरा सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगीपुरा में देर रात एक बड़ा और दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक मकान के कमरे की छत अचानक भरभराकर गिर गई जिसकी चपेट में आने से मां और उनके 2 साल के मासूम बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में परिवार के चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर किया गया है।
ये भी पढ़ें: इंदौर में फर्जीवाड़े की भेंट चढ़ी मासूम की जान! सील क्लिनिक में इलाज के दौरान 10 साल की बच्ची की मौत
इकलौते बेटे की छिनी सांसें
जानकारी के अनुसार जंगीपुरा निवासी जागेंद्र रजक का परिवार रात में कमरे के भीतर सो रहा था तभी अचानक छत ढह गई। हादसे में जागेंद्र की पत्नी सीमा और उनके 2 साल के मासूम बेटे आदित्य की मलबे में दबने से मौत हो गई।
ये भी पढ़ें: एनजीटी का बड़ा आदेश: बड़े तालाब की नए सिरे से तय होगी सीमा, 15 दिन में सौंपनी होगी रिपोर्ट
गरीब परिवार ने प्रशासन से लगाई गुहार
हादसे में गृहस्वामी जागेंद्र रजक और उनकी तीन बेटियां खुशबू (10 वर्ष), वैशाली (12 वर्ष) तथा राखी (14 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा तथा सभी घायलों को तत्काल सिविल अस्पताल डबरा पहुंचाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए ग्वालियर रेफर कर दिया। पीड़ित जागेंद्र मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पालता है। परिवार की स्थिति बेहद दयनीय होने के कारण परिजनों और ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से आर्थिक मदद और मुआवजे की गुहार लगाई है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


