शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश से बड़ी खबर सामने आई है। डीजीपी ने शिकायत के आधार पर 78 पुलिस इंस्पेक्टर के प्रमोशन पर रोक लगा दी है। प्रमोशन के आदेश को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है। इस संबंध में डीजीपी कैलाश मकवाना ने आदेश जारी किया है। आइए जानते है आखिर वजह क्या है..?

दरअसल, मध्य प्रदेश पुलिस महकमें में प्रमोशन में बड़ी लापरवाही बरती गई। जिनका प्रमोशन हुआ, उनमें कई पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायतें और विभागीय जांच चल रही है। इसकी शिकायत मिलने के बाद डीजीपी कैलाश मकवाना ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने 78 पुलिस इंस्पेक्टरों के प्रमोशन पर रोक लगाते हुए सभी प्रमोशन आदेश तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिए।

ये भी पढ़ें: MP कैबिनेट के बड़े फैसले: सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेयरी पर फोकस, विकास-इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 41 हजार करोड़ की मंजूरी

वहीं पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों ने भी जांच और शिकायतों के चलते प्रमोशन के बाद नियुक्ति देने से इनकार कर दिया। पुलिसकर्मियों के खिलाफ चल रही जांच और शिकायत की जानकारी पुलिस मुख्यालय भेजी गई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m