एसआर रघुवंशी, गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में दूषित पानी पीने से 15 बच्चे बीमार पड़ गए। जिन्हें आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी का इलाज जारी है। पार्षद प्रतिनिधि ने बताया कि क्षेत्र में टूटी पाइपलाइनों से नालियों का पानी, पीने के पानी में मिल रहा है। वहीं डॉक्टरों ने साफ कहा कि देखने में साफ लगने वाला पानी अंदर से बैक्टीरिया से भरा है।

गुना के बूढ़े बालाजी और पुरानी छावनी इलाके में गंदे पानी की सप्लाई से मासूमों पर संकट टूट पड़ा। पिछले कई दिनों से संक्रमित पानी पीने के कारण करीब 15 बच्चे उल्टी, दस्त और पेट दर्द से तड़प रहे हैं। हालत बिगड़ने पर सभी बच्चों को जिला अस्पताल के पीडियाट्रिक वार्ड में भर्ती कराना पड़ा। पार्षद प्रतिनिधि लालाराम लोधा ने बताया कि क्षेत्र में टूटी पाइपलाइनों से नालियों का पानी पीने के पानी में मिल रहा है।

ये भी पढ़ें: World Poha Day: इंदौर ने ‘विश्व पोहा दिवस’ पर बनाई एक और पहचान, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज

पानी के सैंपल लेने और टूटी लाइन को सुधारने का आदेश

डॉक्टरों ने साफ कहा कि देखने में साफ लगने वाला पानी भीतर से बैक्टीरिया से भरा है। पीड़ित बच्चे की मां ने बताया कि तीन दिन से उनका बच्चा अस्पताल में है, पहले निजी इलाज भी नाकाम रहा। वहीं जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग और नगर पालिका के अधिकारी अस्पताल पहुंचे और बेहतर इलाज के निर्देश दिए। पीएचई की टीम को तुरंत सैंपल लेने और टूटी लाइनों को सुधारने के सख्त आदेश जारी हुआ है। बताया जा रहा है कि चार महीने पहले टंकी साफ हुई थी, लेकिन असली समस्या जर्जर पाइपलाइन है, जिसे जल्द बदलने की मांग उठ रही है।

ये भी पढ़ें: एकतरफा प्यार, सनकीपन और… सोते समय किशोरी के साथ किया खौफनाक कांड, आरोपी नाबालिग गिरफ्तार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m