कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में नाबालिग बच्ची के साथ गलत काम करने का मामला सामने आया है। आरोप मकान मालिक के नाबालिग बेटे पर लगा है। ऐसे में शिकायत के आधार पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी हैं।
दरअसल यह मामला ग्वालियर के गोला का मंदिर थाना क्षेत्र का है। जहां किराए के मकान में रहने वाली एक महिला ने पुलिस को इस गंभीर मामले की शिकायत की है। जिसमे बताया गया है कि उसकी नाबालिग बच्ची जब घर पर अकेली थी तब उसे अकेला पाकर मकान मालिक के बेटे ने उसके साथ गलत काम करने का प्रयास किया।
ये भी पढ़ें: कैमूर पहाड़ पर मिला कंकाल: अंडरवियर, खोपड़ी-जबड़ा और हड्डियां बरामद, मौके पर FSL की टीम
बच्ची के रोने की जब आवाज़ आई तो मौके पर पहुंचे और नाबालिग के चंगुल से छुड़ाया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मकान मालिक के नाबालिग बच्चे के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं ने मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल केस कीजांच पड़ताल शुरू कर दी हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


