कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक बाइक सवार भीड़भाड़ वाले इलाके से गुजरता दिखाई दे रहा है। लेकिन लोगों की नजर बाइक पर खड़ी मासूम बच्ची पर अटक गई। ऐसा इसलिए क्योंकि बाइक के आगे टंकी पर छोटा बच्चा और पीछे बाइक सवार के कंधे को पकड़कर एक मासूम बेटी खड़ी थी। वीडियो सामने आने के बाद कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे है।

यह वीडियो ग्वालियर के नौगजा रोड का बताया जा रहा है। वीडियो में बाइक सवार युवक छोटे बच्चे को आगे और पीछे बच्ची को कंधा पकड़ाकर खड़ा कर ड्राइव करते हुए नजर आ रहा है। इस दौरान हेलमेट नहीं, कोई सुरक्षा नहीं, बस एक झटका और सब कुछ बदल सकता था। वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा की जा रही है कि फादर्स डे पर बेटी ने घूमने की जिद की, तो पिता बेटे और बेटी को इसी अंदाज में बाइक पर लेकर निकल पड़े।

हालांकि इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं है। वीडियो सामने आते ही लोगों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए। किसी ने इसे पिता का प्यार कहा, तो किसी ने लापरवाही की हद। कई यूजर्स का कहना है कि बच्चों की खुशी के लिए उनकी जान जोखिम में डालना समझदारी नहीं, बेवकूफी है। हादसे अचानक नहीं होते, बल्कि एक छोटी सी लापरवाहियों का परिणाम भी हो सकते हैं। इस तरह की लापरवाही और अनदेखी खुद के साथ ही दूसरों की भी जान जोखिम में डाल देती है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m