हेमंत शर्मा इंदौर। इंदौर के देवी अहिल्या बाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से अबूधाबी जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी और राहत भरी खबर है। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने इंदौर-अबूधाबी फ्लाइट के शेड्यूल में बड़ा बदलाव किया है। आगामी 25 अक्टूबर से यह फ्लाइट अब रात के समय संचालित होने के बजाय पूरी तरह से दिन के समय उड़ान भरेगी।

ये भी पढ़ें: ‘सपनों को पंख देती ममता!’ शहडोल में दिव्यांग बेटे को पीठ पर बैठाकर 12वीं की पढ़ाई करा रही मां

फ्लाइट का नया टाइम टेबल

एयर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा जारी नए शेड्यूल के मुताबिक समय-सारणी इस प्रकार रहेगी:

इंदौर से अबूधाबी: फ्लाइट सुबह 8:40 बजे इंदौर से रवाना होगी और सुबह 10:50 बजे अबूधाबी पहुंचेगी।

अबूधाबी से इंदौर: यही फ्लाइट अबूधाबी से सुबह 11:50 बजे इंदौर के लिए उड़ान भरेगी और शाम 4:45 बजे इंदौर पहुंचेगी।

ये भी पढ़ें: तहसील के चक्कर काटने वाले सेवानिवृत्त वृद्ध पर FIR! सीधी में बढ़ा बवाल, SP-कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

सिस्टम पर अपडेट हुआ नया शेड्यूल

पहले अबूधाबी से इंदौर आने वाली फ्लाइट देर रात 3:20 बजे पहुंचेगी, जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब नए टाइम टेबल के लागू होने से यात्रियों को रात के सफर की दिक्कतों से बड़ी राहत मिलेगी। एयरलाइन कंपनी ने इस नए शेड्यूल को अपने बुकिंग सिस्टम और वेबसाइट पर अपडेट कर दिया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m