अमित पांडेय, सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी जिले के चुरहट तहसील कार्यालय से सामने आया एक मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। अपनी ही जमीन के खसरे में दो बार दर्ज हुए नाम को सुधरवाने के लिए लंबे समय से तहसील के चक्कर काट रहे एक सेवानिवृत्त वृद्ध व्यक्ति के खिलाफ पुलिस द्वारा SC-ST एक्ट और शासकीय कार्य में बाधा डालने का प्रकरण दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई के विरोध में अब अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज ने मोर्चा खोल दिया है।
ये भी पढ़ें: ‘सपनों को पंख देती ममता!’ शहडोल में दिव्यांग बेटे को पीठ पर बैठाकर 12वीं की पढ़ाई करा रही मां
कलेक्टर और एसपी को सौंपा ज्ञापन
तहसीलदार की इस कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाते हुए अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सीधी कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक (SP) को ज्ञापन सौंपा है। संगठन का आरोप है कि पीड़ित वृद्ध के साथ सरासर अन्याय हुआ है और दुर्भावनापूर्ण तरीके से उन पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कराया गया है। समाज ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय न्यायिक जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।
ये भी पढ़ें: 7 साल से बंद है ऑफलाइन! CM की घोषणा के बाद ESB के हाथ खड़े, क्या अब नई एजेंसी कराएगी TET परीक्षा?
डीएसपी का आश्वासन: ‘जांच के बाद होगी अग्रिम कार्रवाई’
मामले की गंभीरता को देखते हुए उप पुलिस अधीक्षक (DSP) ने ब्राह्मण समाज के आवेदन पर निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ज्ञापन में उठाए गए बिंदुओं के आधार पर मामले की पूरी निष्पक्षता से जांच कराई जाएगी और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



