हेमंत शर्मा, इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के प्रतिष्ठित फाइव स्टार होटल ‘रेडिसन’ में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब हिंदूवादी संगठनों और श्री राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने पहचान छिपाकर हिंदू युवती के साथ ठहरे एक मुस्लिम युवक को रंगे हाथों पकड़ लिया। घटना की जानकारी मिलते ही कार्यकर्ताओं ने होटल में जमकर हंगामा किया और आरोपी युवक को हिरासत में लेकर विजयनगर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

ये भी पढ़ें: सील पैक पार्सल से उड़ा लिया 273 ग्राम GOLD! इंदौर कूरियर बॉय की शातिर चाल का पुलिस ने किया पर्दाफाश

देर रात कमरा नंबर 514 में पकड़ाया युवक; पहचान छिपाने का आरोप

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात करीब 1:30 बजे हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली थी कि होटल रेडिसन के कमरा नंबर 514 में एक मुस्लिम युवक हिंदू युवती के साथ रुका हुआ है। सूचना मिलते ही श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह दीक्षित, मानसिंह राजावत, विनायक शर्मा और कपिल कौशल समेत कई कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और युवक को घेर लिया।

हिंदूवादी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि युवक का असली नाम अहद लकड़िया है, जो इंदौर के माणिकबाग क्षेत्र का रहने वाला है। आरोप है कि उसने युवती से दोस्ती के दौरान अपना नाम ‘रोशन’ बताया था और अपनी असली पहचान छुपाकर रखी थी।

ये भी पढ़ें: सागर कांड के बाद ग्वालियर में बड़ा एक्शन! ढाबे पर मिला 50 लाख कीमत का जहरीला स्प्रिट, 3 गिरफ्तार

मोमोज शॉप और इंस्टाग्राम के जरिए बनाता था शिकार

कार्यकर्ताओं के मुताबिक, आरोपी युवक एक मोमोज की दुकान संचालित है, जहां आने वाली युवतियों से वह धोखे से इंस्टाग्राम आईडी लेकर दोस्ती गांठता था। पीड़ित युवती से भी उसकी मुलाकात और बातचीत इंस्टाग्राम के माध्यम से ही शुरू हुई थी।

होटल में हंगामे के बाद मौके पर पहुंची विजयनगर थाना पुलिस ने युवक को अपनी अभिरक्षा में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी युवक से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। युवती और उसके परिजनों के बयानों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है तथा आरोपी पर लगाए गए आरोपों की सत्यता जांचने के बाद आगे की वैधानिक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m