MP Road Accident: मध्य प्रदेश में सोमवार का दिन हादसों से भरा रहा। प्रदेश के दो अलग-अलग जगहों में दुर्घटनाएं हुईं जिसमें एक बच्ची की मौत हो गई, वहीं करीब 17 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जबलपुर में 2 बाइकों की भिड़ंत में 10 साल की बच्ची की मौत
कुमार इंदर, जबलपुर। मझौली-सिहोरा रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में 10 साल की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मझौली पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को जबलपुर मेडिकल कॉलेज भिजवाया। हादसा सोनवानी गांव के पास हुआ है।

तीर्थयात्रियों से भरा ट्रैक्टर पलटा, 13 घायल
धर्मेंद्र यादव, निवाड़ी। झांसी-छतरपुर हाईवे पर बेतवा नदी के पास तीर्थयात्रियों से भरा ट्रैक्टर बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में 13 लोग घायल गए। सभी श्रद्धालु दतिया की प्रसिद्ध रतनगढ़ माता के दर्शन कर टीकमगढ़ अपने गांव हनौता लौट रहे थ। ओरछा की नराई चौकी की पुलिस की तत्परता से घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया। फिलहाल सभी यात्री खतरे से बाहर हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

