कुमार इंदर, जबलपुर। जबलपुर के मझौली थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां जमीनी विवाद को लेकर एक महिला के साथ उसके ही रिश्तेदारों ने बेरहमी से मारपीट की। पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़ित महिला का आरोप है कि आपसी विवाद के दौरान उसकी मामी ने उसके हाथ पकड़ लिए और मामा के लड़के दुर्गेश साहू ने उसके पेट पर ज़ोरदार लात मार दी। इस बर्बरता के कारण महिला के पेट में पल रहे मासूम बच्चे की मौत हो गई। गंभीर हालत में महिला को जबलपुर मेडिकल कॉलेज में करीब एक हफ्ते तक भर्ती रहना पड़ा, जहां उसका इलाज चला। ​इस संवेदनशील और गंभीर मामले पर पुलिस कहना है कि मझौली थाने में घटना के संबंध में FIR पहले ही दर्ज की जा चुकी है और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है।

ये भी पढ़ें: बीमार मां को धमकाया, बचाने पहुंचीं बेटियां बनीं निशाना… घर में घुसकर बदमाशों ने की हैवानियत

महिला की ओर से लगाए गए गर्भस्थ शिशु की मौत के आरोपों पर पुलिस का कहना है कि यह पूरा विषय अभी जांच के अधीन है। पुलिस प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को मामले की बारीकी से जांच करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि मेडिकल रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ जल्द ही कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: बिजली कंपनी के दफ्तर में EOW की दबिश: 2 अधिकारी गिरफ्तार, जानें क्या है मामला

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m