संजय पाटीदार, भोपाल। मध्य प्रदेश में शराब टेंडर और आबकारी नीति को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखे जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने पलटवार करते हुए कांग्रेस पर सीधा हमला बोला है। बीजेपी प्रवक्ता अजय सिंह यादव ने कांग्रेस को शराब माफियाओं का सबसे बड़ा मददगार करार दिया है।
ये भी पढ़ें: छत से टपक रहा पानी, मरीजों ने संभाला मोर्चा! शहडोल में बारिश ने खोली स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल; एक्स-रे मशीन पर भी मंडराया खतरा
जीतू पटवारी का आरोप: 33 जिलों में चुनिंदा कंपनियों का कब्जा
PCC चीफ जीतू पटवारी ने CM डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि प्रदेश की नई आबकारी नीति के तहत करीब 33 जिलों में शराब दुकानों के टेंडर चुनिंदा सिंडिकेट और कंपनियों के प्रभाव में दिए जा रहे हैं जिससे सरकार के राजस्व को नुकसान पहुंच रहा है।
बीजेपी का पलटवार: ‘पारदर्शी है हमारी नीति, कांग्रेस तो करा रही थी होम डिलीवरी’
जीतू पटवारी के आरोपों का जवाब देते हुए बीजेपी प्रवक्ता अजय सिंह यादव ने तीखा हमला बोला है। अजय सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में आबकारी नीति पूरी तरह पारदर्शी है। कांग्रेस के शासनकाल में केवल एक ठेकेदार के इशारे पर पूरे प्रदेश की शराब दुकानें संचालित होती थीं जिसे हमारी सरकार ने बदला।
ये भी पढ़ें: ग्वालियर नगर निगम में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर! विवादों के बीच हटे संघ प्रिय; नए कमिश्नर के सामने चुनौतियों का पहाड़!
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस सरकार तो घर-घर शराब की होम डिलीवरी कराने की तैयारी में थी और बिक्री बढ़ाने के सारे हथकंडे अपना रही थी। उमंग सिंघार खुद कहते थे कि मध्य प्रदेश के सबसे बड़े शराब और रेत माफिया दिग्विजय सिंह हैं।
बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा सरकार ने ही सभी प्रमुख धार्मिक शहरों में पूर्ण शराबबंदी लागू की है। जीतू पटवारी का यह पत्र केवल सस्ती राजनीति का हिस्सा है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

