MP Weather Update: मध्य प्रदेश में चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का असर देखने को मिलेगा। तूफान मुरासु आज रात दक्षिण आंध्र तट पार करेगा, जिसकी स्पीड 100 से 110 किलोमीटर की होगी। इसके चलते एमपी में मौसम का मिजाज बदला रहेगा। 5 नवंबर तक आंधी बारिश होने की संभावना है। आज मंगलवार को जबलपुर समेत 21 जिलों में पानी गिरने की चेतावनी जारी की गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक, एमपी में आगामी चार दिन तूफान मुरासु का असर रहेगा। 24 घंटे में जबलपुर, छिंदवाड़ा, शहडोल, पांढुर्णा, मऊगंज, मैहर, नरसिंहपुर, नर्मदापुरम, बुरहानपुर, बड़वानी, बैतूल, बालाघाट, खंडवा, खरगोन, सिंगरौली, सीधी, सिवनी, कटनी, उमरिया, अनूपपुर, मंडला, डिंडौरी और हरदा में आंधी के साथ बारिश की संभावना है।
यहां बारिश की संभावना
वहीं भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, विदिशा, राजगढ़, सीहोर, सागर, सतना, शिवपुरी, शाजापुर, श्योपुर, आगर-मालवा, अशोकनगर, आलीराजपुर, नीमच, निवाड़ी, दमोह, देवास, दतिया, छतरपुर, झाबुआ, रतलाम, रायसेन, रीवा, मंदसौर, मुरैना, टीकमगढ़ भिंड, धार, गुना और पन्ना जिले में मौसम साफ रहने और धूप खिलने का अनुमान है।
8 डिग्री तक लुढ़का पारा, दिन में गर्मी और रात में बढ़ी ठंडक
प्रदेश का तापमान 8 डिग्री तक लुढ़क गया है। दिन में गर्मी और रात में ठंडक बढ़ गई है। भोपाल में आज धुंध रहेगी। कल बुधवार से बादल और बूंदाबादी के आसार है। बीती रात की बात करे तो शाजापुर जिले के गिरवर में सबसे कम 14.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं दमोह में 14.8, भोपाल में 15, पचमढ़ी में 15.4 और कटनी के करौंदी में 15.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

