MP Weather Update: मध्य प्रदेश से मानसून की विदाई हो गई है। इसके बाद अब दिन में गर्मी और रात में ठंड बढ़ने लगी है। रात में न्यूनतम तामपान में गिरावट दर्ज की गई है। अमरकंटक और इंदौर में पारा 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। वहीं दिन में तीखी धूप से उमस और गर्मी का असर देखने को मिल रहा है।

एमपी से मानसून की विदाई के बाद दिन में गर्मी और रात में ठंड पड़ रही है। बीती तीन रातों में न्यूनतम तामपान में 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है। अगले दो दिन यानी आज और कल (5-6 अक्टूबर) को कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने 7-8 अक्टूबर को प्रदेश के पूर्वी हिस्से में गरज-चमक और आंधी के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। शहडोल, सतना, सिंगरौली, सीधी, छतरपुर, रीवा, पन्ना, मैहर, मऊगंज, अनूपपुर, उमरिया, बालाघाट, मंडला और डिंडोरी में बारिश का अलर्ट है।

ये भी पढ़ें: MP Morning News: मुख्यमंत्री का खंडवा दौरा, सीएम हाउस का घेराव करेंगे शिक्षक, GEN Z को लेकर डॉ मोहन का बड़ा कार्यक्रम, 7 सरकारी आयुर्वेद कॉलेजों को सशर्त मान्यता, भोपाल में पटाखा फैक्ट्री सील

इस मानसून सीजन 4% प्रतिशत कम बारिश

आपको बता दें कि एमपी में 24 जून को मानसून की एंट्री हुई थी और 3 अक्टूबर को विदाई। मानसून इस बार 100 दिन सक्रिय रहा। दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान एमपी में कुल 908.4 मिमी यानी 35.8 इंच बारिश हुई। जो कि सामान्य बारिश 37.3 इंच (949.5 मिमी) की तुलना में 1.5 इंच कम है। वहीं ओवरऑल 4 प्रतिशत कम वर्षा हुई। पूर्वी हिस्से में 4 प्रतिशत ज्यादा और पश्चिमी हिस्से में औसत से 12 फीसद बारिश कम हुई है।

यहां कोटा फुल, इन जिलों में कम गिरा पानी

प्रदेश के 25 जिलों में पानी का कोटा फुल हो गया है। जिसमें भोपाल, ग्वालियर, राजगढ़, कटनी, शहडोल, श्योपुर, सिंगरौली, सतना, सीधी, मऊगंज, अनूपपुर, उमरिया, बुरहानपुर, मंडला, खरगोन, डिंडोरी, दतिया, गुना, पन्ना, निवाड़ी, भिंड, मैहर, टीकमगढ़, आगर मालवा और छतरपुर शामिल है। वहीं 30 जिलों में कम वर्षा हुई, जिसमें इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, विदिशा, रीवा, रायसेन, सीहोर, सागर, सिवनी, शिवपुरी, शाजापुर, अशोकनगर, बालाघाट, मंदसौर, मुरैना, बैतूल, बड़वानी, खंडवा, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, नीमच, हरदा, झाबुआ, रतलाम, आलीराजपुर, धार, देवास, दमोह, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा शामिल हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m