राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस महकमे को जल्द ही नया मुखिया मिलने वाला है। मौजूदा पुलिस महानिदेशक (DGP) कैलाश मकवाना आगामी 30 नवंबर को सेवानिवृत्त (रिटायर) हो रहे हैं। उनके रिटायरमेंट के बाद प्रदेश के नए डीजीपी की नियुक्ति को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। राज्य सरकार ने डीजीपी पद के लिए 12 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के नामों का प्रस्ताव संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) को भेज दिया है, जिस पर नवंबर के पहले हफ्ते में दिल्ली में बैठक होने की संभावना है।
3 नामों का पैनल होगा तय, रेस में ये दिग्गज शामिल
सूत्रों के अनुसार, दिल्ली में होने वाली बैठक के बाद यूपीएससी द्वारा तीन वरिष्ठ अफसरों का फाइनल पैनल तय किया जाएगा, जिनमें से किसी एक को मध्य प्रदेश का नया पुलिस मुखिया चुना जाएगा। इस रेस में प्रमुख रूप से तीन नाम सबसे आगे चल रहे हैं:
प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव (डीजी होमगार्ड)
वरुण कपूर (डीजी जेल)
उपेंद्र जैन (डीजी ईओडब्ल्यू)
प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव बनीं तो रचेगा इतिहास
यदि इस बार वरिष्ठता और अन्य समीकरणों के आधार पर प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव के नाम पर मुहर लगती है, तो वे मध्य प्रदेश के इतिहास की पहली महिला डीजीपी होंगी। उनका सेवानिवृत्ति (रिटायरमेंट) फरवरी 2028 में है। सुप्रीम कोर्ट के दो साल के अनिवार्य कार्यकाल के नियम के तहत यदि वे डीजीपी बनती हैं, तो वे नवंबर 2029 तक इस पद पर बनी रह सकती हैं।
कार्बाइड गन फैक्ट्री पर पुलिस का छापा: SSP की मौजूदगी में सिरोल और मुरार से 66 खतरनाक गन जब्त,
अन्य दावेदारों की स्थिति और कार्यकाल
वरुण कपूर: वरिष्ठता सूची में इन अफसरों में सबसे ऊपर हैं। इनका सामान्य रिटायरमेंट मई 2027 में है, लेकिन डीजीपी बनने पर उनका कार्यकाल नवंबर 2028 तक रह सकेगा।
बीजेपी नेता पर धारदार हथियारों से हमलाः मंडल अध्यक्ष समेत 6 लोगों से मारपीट, महिलाओं को
उपेंद्र जैन: डीजी आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) के रूप में इनका लंबा और मजबूत अनुभव इनके पक्ष में जाता है। इनका रिटायरमेंट अगस्त 2027 में है और डीजीपी पद पर चयन होने पर इनका कार्यकाल भी नवंबर 2029 तक रहेगा। राज्य सरकार और यूपीएससी की इस उच्चस्तरीय प्रक्रिया के बाद नवंबर के दूसरे सप्ताह तक तस्वीर साफ होने की उम्मीद है कि मप्र का अगला पुलिस प्रमुख कौन होगा।
MP Weather Update: बारिश का दौर थमने के बाद अब सताने लगी हल्की ठंड;
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

