महू (चोरल)। मध्य प्रदेश के महू से कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाने वाली एक बेहद खौफनाक और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। चोरल के रासकुंडिया क्षेत्र में सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग की टीम पर भू-माफियाओं और अतिक्रमणकारियों ने जानलेवा हमला बोल दिया। लाठी, डंडे और धारदार हथियार लेकर उपद्रवी वनकर्मियों को जान से मारने के लिए उनके पीछे दौड़ पड़े। इस खूनी बवाल में एक वनरक्षक भी गायल हुआ है। वहीं मौके पर मौजूद जेसीवी मशीन में भी तोड़फोड़ की गई।

ये भी पढ़ें: मेरी इज्जत बचा लीजिए साहब… दिव्यांग पति बाहर गया तो पड़ोसी बना हैवान, पिता की गोद में 60 KM दूर पहुंची लाचार बेटी

रासकुंडिया में अतिक्रमण हटाने गए तो तान दिए हथियार

बताया जा रहा है कि वन विभाग का दस्ता जैसे ही रासकुंडिया क्षेत्र में अवैध कब्जे को ढहाने पहुंचा, वहां पहले से लामबंद होकर बैठे अतिक्रमणकारियों ने टीम को घेर लिया। सरकारी कार्रवाई का विरोध करते हुए उपद्रवियों ने हाथों में हथियार लहराना शुरू कर दिया। वे चीखते-चिल्लाते हुए वनकर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटने लगे, जिससे मौके पर भगदड़ मच गई।

वनरक्षक लहूलुहान, जेसीबी के तोड़े कांच!

उपद्रवियों के इस अचानक हुए हमले में ड्यूटी पर तैनात वनरक्षक आनंद सिंह घायल हो गए हैं। उन्हें लहुलुहान हालत में तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावरों ने मौके पर मौजूद सरकारी जेसीबी मशीन पर पत्थरों और लाठियों से हमला कर दिया। देखते ही देखते जेसीबी के कांच फोड़ दिए गए और उसके परखच्चे उड़ा दिए गए।

ये भी पढ़ें: मनचले की ‘ऑन द स्पॉट’ खातिरदारी! लड़कियों ने चप्पलों से कूटकर निकाला जुलूस; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल!

एक्शन में पुलिस और फॉरेस्ट विभाग

इस हमले की खबर मिलते ही वन विभाग के आला अधिकारी और स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा, जानलेवा हमला और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m