अनिल सक्सेना, रायसेन। मंडीदीप से कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाने वाली एक बेहद चौंकाने वाली और सनसनीखेज तस्वीर सामने आई है। मंडीदीप के व्यस्ततम मंगल बाजार में उस समय हड़कंप मच गया जब कुछ साहसी लड़कियों ने एक मनचले युवक की जमकर सुताई कर दी। लड़कियों का गुस्सा यही शांत नहीं हुआ उन्होंने मनचले को पीटते-पीटते पूरे बाजार में घुमाया और उसका सरेआम जुलूस निकाल दिया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें: ‘जादू-टोने’ के शक में खूनी-खेल! मोबाइल से ली लोकेशन, फिर सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काटा!

छेड़छाड़ की तो बीच बाजार सिखाया सबक, निकाला जुलूस!

बताया जा रहा है कि आरोपी युवक बाजार में लड़कियों के साथ छेड़छाड़ या अभद्र टिप्पणी कर रहा था। पुलिसिया कार्रवाई के इंतजार में बैठने के बजाय लड़कियों ने चप्पल-थप्पड़ों से मनचले का सारा रसूख हवा कर दिया। जब लड़कियां उस युवक को बेरहमी से पीटते हुए पूरे बाजार में उसका जुलूस निकाल रही थीं, तब सैकड़ों लोग मूकदर्शक बनकर केवल तमाशा देखते रहे।

ये भी पढ़ें: 1600 छात्रों ने थामे हाथ, ‘नशे’ के खिलाफ बनाई दीवार; विशाल मानव श्रृंखला देख दंग रह गया पूरा MP!

वीडियो वायरल होने के बाद हिरासत में आरोपी

इस सरेबाजार हुए भारी हंगामे और हाई-वोल्टेज ड्रामे की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आक्रोशित लड़कियों और भीड़ के चंगुल से युवक को छुड़ाया और उसे हिरासत में ले लिया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m