सुरेश पाण्डेय, सिंगरौली। मध्य प्रदेश में नशे की बढ़ती लत और युवाओं को इस दलदल से बचाने के लिए सिंगरौली से एक ऐसी अद्भुत और ऐतिहासिक तस्वीर सामने आई है, जिसने पूरे प्रदेश का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। “नशे से दूरी है जरूरी” के बुलंद नारों के साथ करीब 1600 छात्र-छात्राओं ने एकजुट होकर सड़कों पर ऐसी विशाल मानव श्रृंखला बनाई। इस महा-अभियान का सबसे बड़ा और कड़क सस्पेंस तब खुला, जब खुद जिले के पुलिस कप्तान षियाज के.एम. प्रोटोकॉल तोड़कर इन मासूम बच्चों के बीच जमीन पर उतर आए।
ये भी पढ़ें: ‘अमर अकबर एंथनी का बाप भी हिंदू निकला था’; भगवान कृष्ण को नमाजी बताने वाले मौलाना पर भड़के धीरेंद्र शास्त्री
1600 हाथों ने एक साथ भरी हुंकार
मध्य प्रदेश पुलिस के इस विशेष अभियान के तहत स्कूल के छोटे-बड़े करीब 1600 छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे का हाथ थामकर एक बेहद लंबी और अनुशासित मानव श्रृंखला तैयार की। अनुशासित अंदाज में किलोमीटर दूर तक बनी यह मानव श्रृंखला उस मार्ग से गुजरने वाले हर एक नागरिक के लिए आकर्षण और आत्मचिंतन का केंद्र बन गई। बच्चों के चेहरों पर नशे के खिलाफ एक अलग ही कड़क संकल्प साफ नजर आ रहा था।
जब वर्दी वाले कप्तान बने ‘टीचर’- बच्चों को दी सफलता की कड़क सीख
इस पूरे आयोजन में सबसे खास पल वह रहा, जब सिंगरौली एसपी षियाज़ के.एम. स्वयं विद्यार्थियों के बीच पहुंचे और इस श्रृंखला का हिस्सा बनकर उनका हौसला बढ़ाया। एसपी ने बच्चों के साथ सीधे संवाद की कमान संभाली। छात्रों ने भी बिना किसी खौफ के पुलिस कप्तान से नशे के दुष्प्रभावों, सामाजिक दबाव और इससे बचाव को लेकर एक से बढ़कर एक तीखे और सस्पेंसिव सवाल पूछे।
ये भी पढ़ें: ‘जादू-टोने’ के शक में खूनी-खेल! मोबाइल से ली लोकेशन, फिर सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काटा!
एसपी षियाज़ के.एम. ने बेहद सरल और प्रेरक अंदाज में बच्चों के हर सवाल का जवाब देते हुए कहा कि नशे से कोसों दूर रहकर ही शिक्षा, खेल और सकारात्मक सोच के दम पर उज्ज्वल भविष्य का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने बच्चों को कड़क नसीहत दी कि जीवन में हमेशा ‘अच्छे मित्र’ चुनें और अपना लक्ष्य एकदम स्पष्ट रखें, क्योंकि एक गलत संगति पूरे परिवार को बर्बाद कर सकती है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

