राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार 21 और 22 दिसंबर को चिंतन शिविर का आयोजन होगा जिसमें 3 साल के कामकाज का मंथन होगा। इस दौरान मंत्री और विधायकों के कामकाज को लेकर उनका रिपोर्ट कार्ड तैयार होगा। उनके आगे का भविष्य कैसा होगा यह परफॉर्मेंस के आधार पर तय किया जाएगा और कई बड़े फैसले भी लिए जा सकते हैं।
दरअसल, दिसंबर में सरकार के 3 साल पूरे हो रहे हैं। मंत्री, विधायकों और सांसदों ने इन तीन सालों में क्या काम किया इसकी समीक्षा की जाएगी। बताया जा रहा है कि कमजोर प्रदर्शन करने वाले विधायकों की सूची तैयार की जाएगी और संगठन और सरकार के स्तर पर जनप्रतिनिधियों के कामकाज का आकलन किया जाएगा।
फेरबदल हुआ तो कुछ चेहरे बाहर होंगे। वहीं कुछ नए विधायकों का कद बढ़ सकता है। कुछ मंत्रियों के विभागों में फेरबदल के भी आसार हैं। जानकारी के अनुसार, राज्य मंत्री लखन पटेल को एक और विभाग मिल सकता है। वहीं राज्यमंत्री कृष्णा गौर, नरेंद्र शिवाजी पटेल और प्रतिमा बागरी में से किसी एक या दो नेताओं का कद बढ़ सकता है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

