मध्य प्रदेश की आज सुबह की बड़ी खबरें राजनीति से जुड़ी हुई हैं। जानिए आज की प्रमुख सुर्खियों का पूरा अपडेट:

गांधीसागर अभयारण्य में मादा चीता CCB-2 को छोड़ेंगे CM मोहन यादव

भोपाल/नीमच। मध्य प्रदेश में ‘प्रोजेक्ट चीता’ के विस्तार के तहत आज एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को बोत्सवाना से लाई गई मादा चीता CCB-2 को मंदसौर-नीमच सीमा पर स्थित गांधीसागर अभयारण्य में विमुक्त करेंगे। 28 फरवरी 2026 को कूनो लाई गई इस मादा चीता को अब गांधीसागर शिफ़्ट किया गया है। इसके आने के बाद गांधीसागर में चीतों की संख्या 4 हो जाएगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सीएम दोपहर 2:45 बजे नीमच के रामपुरा तहसील स्थित बासी हेलीपैड पहुंचेंगे और ग्राम बूज में चीता प्रोजेक्ट क्षेत्र के गेट-4 से मादा चीता को रिलीज़ करेंगे।

RSS के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले का ‘Gen-Z’ संवाद; 30 हजार युवा जुटेंगे

भोपाल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले आज राजधानी भोपाल के दौरे पर हैं। लाल परेड ग्राउंड में आयोजित विशाल युवा सम्मेलन में वे प्रदेशभर से आए ‘Gen-Z’ और स्वयंसेवकों से सीधा संवाद करेंगे। इस भव्य कार्यक्रम में 30,000 से अधिक युवाओं के शामिल होने का अनुमान है, जहां वे राष्ट्र निर्माण, युवा शक्ति और वर्तमान सामाजिक विषयों पर मार्गदर्शन देंगे।

इंदौर में राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’: व्यापमं, नर्सिंग घोटाले और रुकी भर्तियों पर सरकार को घेरा

इंदौर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को इंदौर पहुंचे और रीजनल पार्क मैदान में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में Gen-Z युवाओं से रूबरू हुए। संवाद में छात्रों ने 13% ओबीएससी होल्ड, व्यापमं घोटालों और 3 साल की डिग्री 6 साल में खींचने जैसे गंभीर मुद्दे उठाए। छात्रों का दर्द सुनकर राहुल गांधी ने कहा कि शिक्षा कोई एहसान नहीं, युवाओं का हक है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश के सिस्टम पर कुछ लोगों का कब्जा है जो युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…

राहुल के इंदौर दौरे पर CM मोहन का पलटवार: बोले- ‘यह तो झूठ की गूंज थी’

भोपाल। राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कड़ा प्रहार किया है। सीएम ने इस आयोजन को ‘झूठ की गूंज’ बताते हुए कहा कि राहुल गांधी बिना आंकड़ों और बिना तैयारी के सिर्फ भ्रम फैलाने आए थे। आंकड़े पेश करते हुए सीएम ने कहा कि कांग्रेस राज में शिक्षा का बजट 2,000 करोड़ रुपये था जो आज बढ़कर 38,658 करोड़ रुपये हो गया है। कांग्रेस के समय सिर्फ 5 मेडिकल कॉलेज थे, जबकि आज राज्य में 33 मेडिकल कॉलेज हैं। सीएम ने कहा कि गाने-बजाने के बजाय कांग्रेस को विकास के तथ्यों पर बात करनी चाहिए। पूरी खबर पढ़ें…

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m