शिखिल ब्यौहार, भोपाल। MP Morning News: मध्य प्रदेश से पहली बार ‘सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा’ गुरुवार को भोपाल से रवाना होगी। रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यात्रा ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यात्रा में प्रदेशभर के 1100 श्रद्धालु शामिल होंगे। मुख्यमंत्री मोहन सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के पहले जत्थे को प्लेटफार्म नंबर-1 से रवाना करेंगे। यह गौरवशाली यात्रा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत निकाला जा रहा है और संस्कृति विभाग द्वारा इस यात्रा का आयोजन किया गया है।
आगरा मुंबई नेशनल हाइवे पर कांग्रेस का चक्काजाम
मध्य प्रदेश में आज कांग्रेस बड़ा आंदोलन करने जा रही है। प्रदेश से गुजरने वाली आगरा-मुंबई NH-52 पर कांग्रेस चक्काजाम करेगी। यह चक्काजाम नेशनल हाईवे के 7 अलग-अलग स्थानों पर किया जाएगा। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने इसके लिए सारी तैयारियां कर ली है, जगह भी तय कर लिया गया है। प्रदर्शन की शुरुआत इंदौर से सुबह 10.30 बजे होगी। कांग्रेस किसानों के मुद्दों पर प्रदर्शन कर रही है, जिस आंदोलन में 10 हजार किसानों के शामिल होने का दावा कांग्रेस कर रही है। वहीं कांग्रेस के धरना प्रदर्शन और चक्काजाम को देखते हुए यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने नेशनल हाईवे 52 पर आवागमन करने वाले सभी प्रकार के वाहनों के लिए डायवर्जन प्लान लागू रहने की बात कही है।
CM डॉ. मोहन करेंगे नए निगम मुख्यालय भवन का उद्घाटन
प्रदेश की राजधानी भोपाल में निगम मुख्यालय का नया भवन तैयार कर लिया गया है। जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे। 43 करोड़ रूपए की लागत से ग्रीन बिल्डिंग के कॉन्सेप्ट में इस भवन का निर्माण किया गया है। जो 4 एकड़ क्षेत्र में विकसित किया गया है। 8 मंजिला की इस इमारत में सभी जरूरी सुविधाओं को शामिल किया गया है। आपको बता दें कि अभी तक शहर के अलग-अलग 10 स्थानों पर नगर निगम के कार्यालय संचालित हो रहे थे।
चयनित शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी
प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चयनित शिक्षक अभ्यर्थियों को बड़ी खुशखबरी दी है। राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए 4000 माध्यमिक और प्राथमिक शिक्षकों वर्ग-2 की भर्ती का ऐलान कर दिया है। जिसका आदेश भी जारी कर दिया गया है। आपको बता दें कि ये फैसला लंबे इंतजार के बाद लिया गया, जिससे अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है। DPI द्वारा जारी आदेश के मुताबिक चयनित अभ्यर्थी 12 मई से लेकर 18 मई तक स्कूल च्वाइस कर सकेंगे।
मुख्यमंत्री के आज के कार्यक्रम
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज की शुरूआत 9.20 पर अधिकारियों से ब्रीफिंग कर करेंगे। इसके बाद वे 9.40 बजे सीहोर जिले के आष्टा में ‘मुख्यमंत्री कन्या विवाह सम्मेलन’ में वर्चुअली शामिल होंगे। जिसके बाद सुबह 10 बजे रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से ‘सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा-2026’ का शुभारंभ करेंगे। 11 बजे भोपाल नगर निगम मुख्यालय के नवीन भवन का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद दोपहर 12.40 बजे स्टेट हैंगर भोपाल से जबलपुर रवाना होंगे। जहां 1.25 बजे जबलपुर से मंडला जिले के ग्राम खिवनी रैयत पहुंचेंगे। दोपहर 2 बजे ग्राम जेवरिया रैयत पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 2 बजे से 2.25 बजे तक स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे और दोपहर 2.35 बजे मंडला से जबलपुर एयरपोर्ट रवाना होंगे। शाम 3:10 बजे जबलपुर से तिरुपति, आंध्र प्रदेश के लिए रवाना होंगे। जहां शाम 6 बजे होटल लेमन ट्री प्रीमियर तिरुपति पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 7.15 बजे तिरुपति से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे और रात 10 बजे इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट नई दिल्ली पहुंचेंगे।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

