शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश के छठे वित्त आयोग की महत्वपूर्ण बैठक आज आयोजित की गई है। ‎भोपाल संभाग के जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक होगी। ‎बैठक लालघाटी स्थित वीआईपी गेस्ट हाउस और संभागायुक्त कार्यालय में होगी। पूर्व मंत्री व आयोग के अध्यक्ष जयभान सिंह पवैया की अध्यक्षता में बैठक होगी। ‎बैठक में संभाग के सभी कलेक्टरों, नगर निगम कमिश्नरों और प्रशासनिक व वित्तीय समीक्षा की जाएगी। बैठक में आयोग के सदस्य पूर्व आईएएस केके सिंह और विधानसभा के पूर्व अतिरिक्त सचिव वीरेंद्र कुमार मौजूद रहेंगे। 

सीएम डॉ. मोहन का जबलपुर दौरा

मुख्यमंत्री मोहन यादव आज जबलपुर दौरे पर रहेंगे। दोपहर 12 बजे भोपाल से जबलपुर के लिए रवाना होंगे। यहां वह वीरांगना रानी दुर्गावती बलिदान दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 2 बजे जबलपुर से भोपाल के लिए रवाना होंगे। शाम 5 रविंद्र भवन में सायबर जनजागरू अभियान कार्यक्रम में शामिल होंगे। 

भोपाल में आज खुलेगा मप्र का पहला संगीत को समर्पित रिकॉर्डिंग स्टूडियो

पद्मश्री गुंदेचा बंधुओं द्वारा स्थापित ध्रुपद संस्थान में बुधवार को नया एडिशन शुरू होने जा रहा है। यहां एमपी का पहला शास्त्रीय संगीत को समर्पित रिकॉर्डिंग स्टूडियो खुलने जा रहा है। एक करोड़ की लागत से तैयार स्टूडियो को एसबीआई ने फंड किया है। पंडित अखिलेश गुंदेचा ने बताया- गुरुकुल में देश के अलग अलग राज्यों समेत विदेश के भी बच्चे ध्रुपद गायकी की विधा सीख रहे हैं।

3 बार के ग्रैमी विजेता रिकी केज करेंगे उद्घाटन

स्टूडियो सेंट्रल इंडिया की सबसे लेटेस्ट टेक्नोलॉजी वाला स्टूडियो होगा। इसमें जर्मनी की निमान कंपनी के सारे इक्विपमेंट और रिकॉर्डर लगे हैं। स्टूडियो के उ‌द्घाटन समारोह में 3 बार ग्रैमी विजेता रिकी केज आएंगे। यशराज स्टूडियो के चीफ साउंड रिकॉर्डिस्ट विजय दयाल भी मौजूद रहेंगे।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m