शब्बीर अहमद, भोपाल। MP Morning News: एमपी बोर्ड के 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम आज जारी होगा। सुबह 11 बजे परिणाम घोषित होगा। सीएम मोहन यादव बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित करेंगे। बोर्ड परीक्षाओं में 16 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे। करीब 9 लाख 7 हजार विद्यार्थी 10वीं कक्षा की परीक्षा में शामिल हुए थे। वहीं 12वीं कक्षा की परीक्षा में करीब 7 लाख छात्र शामिल हुए थे। 10 फरवरी से 7 मार्च के बीच परीक्षाएं हुई थी। प्रदेश में 3856 परीक्षा केंद्र बनाये गए थे। 

सीएम डॉ. मोहन के आज के कार्यक्रम

मुख्यमंत्री मोहन यादव आज सुबह 11 बजे एमपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित करेंगे। सुबह 11:55 पर मंत्रालय पहुंचेंगे। दोपहर 12 बजे नवीन एवं नवीनीकरण ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। दोपहर 2:30 बजे जनजातीय कार्य विभाग की बैठक में शामिल होंगे। वहीं शाम 4 बजे रविंद्र भवन में नारी शक्ति वंदना कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

कांग्रेस की मैराथन बैठकें

मध्यप्रदेश कांग्रेस में अगले तीन दिन मैराथन बैठकें होंगी। सुबह 11 बजे प्रदेश कांग्रेस दफ्तर में बैठक होगी। जिसमें जिलाध्यक्षों के कामकाज की समीक्षा होगी। खराब परफॉर्मेंस वाले जिलाध्यक्षों की छुट्टी होगी। संगठन सृजन के तहत हर 3 महीने में जिलाध्यक्षों के कामकाज की समीक्षा होनी है। विधानसभा प्रभारी की भूमिका भी बैठक में तय होगी। 17 अप्रैल को रविंद्र भवन में ब्लॉक अध्यक्षों का सम्मेलन होगा। नगरीय निकाय चुनाव के 1 साल पहले से कांग्रेस  संगठन को मजबूत करने की तैयारी में जुटी है। प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी और पीसीसी चीफ जीतू पटवारी बैठक लेंगे। प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी आज से 4 दिवसीय मध्यप्रदेश दौरे पर हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m