MP Morning News: शब्बीर अहमद, भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सीएम सुबह 8:15 पर श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क में चीता विमुक्त कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां दो मादा चीतों को बाड़े से खुले में रिलीज करेंगे। सुबह 9:30 बजे सागर में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 12:30 बजे रविंद्र भवन में के.एफ.रुस्तमजी पुरस्कार वितरण समारोह में शिरकत करेंगे। दोपहर 3 बजे मंत्रालय पहुंचेंगे .शाम 4 बजे कैबिनेट की बैठक में शामिल होंगे। शाम 7:40 पर भोपाल से गुवाहाटी के लिए रवाना होंगे। कल असम में मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण में शामिल होंगे।
कैबिनेट बैठक में कई प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
आज कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई है जिसमें कई अहम विकास प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है। शाम 4 बजे मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक होगी। जिसमें जनहित और विकास से जुड़े मुद्दों पर मंथन होगा। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर अंतिम मुहर लगेगी।
गेहूं उपार्जन में मध्यप्रदेश को मिली बड़ी उपलब्धि
गेहूं उपार्जन में मध्य प्रदेश को बड़ी उपलब्धि मिली है। पंजाब को पछाड़ कर एमपी नंबर 1 पर पहुंच गया है। मध्यप्रदेश में प्रति दिन 5 लाख मैट्रिक टन गेहूं खरीदा जा रहा है। अब तक सरकार 63 लाख टन गेहूं 2,625 के समर्थन मूल्य पर खरीदी कर चुकी है। 11 हजार 610 करोड़ का भुगतान है। प्रदेश के 19 लाख 4 हजार किसान गेहूं बिक्री के लिए रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। 14 लाख 83 हजार किसानों ने अब तक स्लॉट बुक करवाया है। 23 मई तक स्लॉट बुकिंग की तारीख बढ़ाई जा चुकी है।
सिंचाई परियोजना का विरोध करने वाले परिवारों से मिलेंगे जीतू पटवारी
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी आज छतरपुर में रहेंगे। जहां वह सिंचाई परियोजना से प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात करेंगे। रुंज सिंचाई परियोजना के चलते कई परिवार विस्थापित हो रहे हैं और अलग-अलग मांगों को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उन लोगों से जीतू पटवारी मुलाकात करेंगे।

