शब्बीर अहमद, भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्यप्रदेश को रेलवे क्षेत्र में बड़ी सौगात देंगे। वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के 13 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण करेंगे। पश्चिम मध्य रेलवे के अनुसार, अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित सांची, विदिशा, अशोकनगर, शिवपुरी और जबलपुर मंडल के ब्यौहारी स्टेशन समेत मध्य प्रदेश के कुल 13 स्टेशनों का आज उद्घाटन होगा। प्रधानमंत्री मोदी देश भर के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों के साथ-साथ मध्य प्रदेश के इन अत्याधुनिक स्टेशनों का भी वर्चुअल लोकार्पण करेंगे।
 

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आज के कार्यक्रम 

सुबह 9:55 बजे – भोपाल से स्लीमनाबाद (जिला कटनी) के लिए रवाना।स्लीमनाबाद – सांदीपनि विद्यालय का लोकार्पण और स्लीमनाबाद वॉटर टनल का निरीक्षण।दोपहर 2:05 बजे – स्लीमनाबाद से टीकमगढ़ के लिए रवाना।दोपहर 3:00 बजे – टीकमगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अमृत भारत स्टेशन योजना अंतर्गत पुनर्विकसित टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल।शाम 5:00 बजे – टीकमगढ़ में सांदीपनि विद्यालय सहित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन।शाम 5:35 बजे – टीकमगढ़ से खजुराहो रवाना।रात 7:10 बजे – खजुराहो से भोपाल पहुंचेंगे।

VHP-बजरंगदल ने पकड़ा मांस से भरा ऑटो

भोपाल के निशातपुरा क्षेत्र के करोंद कमल नगर इलाके में विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक ऑटो को मांस से भरा हुआ पकड़ा। कार्यकर्ताओं ने ऑटो में गौमांस होने का आरोप लगाया है, जिसके बाद इलाके में भारी आक्रोश देखा गया।VHP और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने ऑटो को रोककर उसकी जांच की और मांस भरे होने पर तुरंत निशातपुरा थाना पुलिस को सूचना दी। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि ऑटो में गौमांस ले जाया जा रहा था।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ऑटो को कब्जे में लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मांस के सैंपल को जांच के लिए भेजा गया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m