MP Morning News Today: भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज कई बैठकों में शामिल होंगे। सीएम दोपहर 1 बजे समत्व भवन में महत्वपूर्ण बैठक लेंगे। यह बैठक प्रशासनिक योजनाओं से काफी अहम मानी जा रही है। सीएम आज विभागों की समीक्षा करेंगे।

भोपाल में होंगे ये कार्यक्रम

भोपाल के भारत भवन में शाम 6:30 बजे फिल्म ‘हनुमान एंड द पपेट’ की स्क्रीनिंग होगी। बैठक द आर्ट हाउस में शाम 6 बजे से ‘खुशियों की वसीयत’ कहानी सुनाने का सत्र चलेगा।शाम 5 बजे से मायाराम सृजन स्मृति भवन में ‘एक्ट किंग’ की वर्कशॉप होगी। 

23 को इंदौर-उज्जैन में यूसीसी कमेटी की बैठक

इंदौर और उज्जैन में 23 मई को समान नागरिक संहिता की हाई लेवल कमेटी की पहली बैठक होगी। इसकी पूरी वीडियो ग्राफी कराई जाएगी। कमेटी ने कलेक्टर को इस संबंध में सूचना दे दी है।

नेवी NCC एक्स कैडेट्स का री-यूनियन आज

नेवी एनसीसी 1 एमपी नेवल यूनिट के एक्स कैडेट्स का चौथा एल्युमिनी गेटटुगेदर रविवार को मिंटो हॉल के पास स्थित एमवीएम कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 5 बजे से शुरू होगा, कैडेट्स का आगमन 5 बजे से शुरू हो जाएगा और शाम 6 बजे कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभहोगा। इस आयोजन में सन 1975 से लेकर वर्तमान तक के नेवी एनसीसी कैडेट्स देशभर के अलग-अलग शहरों से भोपाल पहुंच रहे हैं। कार्यक्रम का आयोजन नेवल यूनिट एनसीसी एल्युमिनी एसोसिएशन द्वारा किया जा रहा है। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम ‘समवन फॉर समवन’ रखी गई है।

IBJA भोपाल चैप्टर का कॉन्क्लेव आज

ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मध्यप्रदेश चैप्टर की ओर से रविवार को आईबीजीए कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। कॉन्क्लेव का आयोजन शाम 4 बजे से नीलबड़ स्थित एक प्राइवेट होटल में किया जा रहा है। इसमें ज्वैलरी और बुलियन कारोबार से जुड़े उद्योगपतियों, व्यापारी और निवेशक शामिल होंगे। इसमें सर्राफा व्यापार, स्वर्ण निवेश, बाजार की बदलती प्रवृत्तियों और बुलियन सेक्टर की नई संभावनाओं पर मंथन होगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m